मथुराडीह में लगी किसान चौपाल

Updated on 10-05-2025 11:52 AM

धमतरी। खेती-किसानी को बेहतर बनाकर लाभ के व्यवसाय के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार किसान चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। आज धमतरी विकासखण्ड के ग्राम मथुराडीह में आयोजित किसान चौपाल में किसानों ने दलहन-तिलहन फसलों के अलावा फसल चक्र परिवर्तन में गांव और किसानों के जीवन मे आये बदलाव की चर्चा हुई। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसान चौपाल में आसपास के प्रगतिशील किसान आयें हुए है, जिन्होंने पारम्परिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती अपनाई और प्रगति की राह में आगे बढ़ रहे है। क्षेत्र के किसानों के लिए यह अच्छा अवसर है, वे इन प्रगतिशील किसानों की बातों को सुनें और उनकी पद्धति अपना कर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हमारा जिला उत्कृष्ट किसानों से परिपूर्ण है, जो कोदो, रागी, मिलेट्स, चना बीज उत्पादन और फसल चक्र अपनाकर जल संरक्षण में भी अपना सहयोग दें रहे है।

कलेक्टर ने कहा कि अब समय आ गया है कि धान की पारम्परिक खेती को छोड़कर किसान नगदी फसल, पशुपालन, उद्यानिकी फसल की ओर कदम बढाया जाये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आप सभी की सुविधा के लिए यहां कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मछलीपालन सहित अन्य समवर्ती विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये है, जहां आप किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ ले सकते है। कलेक्टर ने उपस्थित किसानों को खेती को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि जिले में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर एवं सीईओ ने किसान राजकुमार सिन्हा और तोमन सिंह ध्रुव को बीज भी वितरित किया।

किसान चौपाल में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों को शासन की योजनाआें की जानकारी देते हुए इन शिविरों का आयोजन अच्छी पहल है। किसान चौपाल में जब किसान अपने अनुभव बताते है, तो दूसरे किसानों को इसका लाभ मिलता है। उन्होंने अपनी समस्याओं को विभागों के समक्ष रखने कहा ताकि उनका निराकरण किया जा सके। चौपाल में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव, जनपद सदस्य  कैलाश देवांगन, सरंपच मथुराडीह श्रीमती वसंती नेताम, सभापति के अलावा उपसंचालक कृषि  मोनेश साहू, उपसंचालक पशुपालन  एसएस बघेल, एसडीओ कृषि  मनोज सागर सहित प्रगतिशील किसान संजय रामटेके, राधेश्याम साहू, मनोज कुमार साहू, परेश पाल, केलाराम निषाद, और बीरसिंह सोरी और क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.