अग्निवीर भर्ती परीक्षा की 8 दिवसीय निः शुल्क प्रशिक्षण 8 दिसंबर से होगा शुरु

Updated on 07-12-2023 02:43 PM

महासमुंद। जिला प्रशासन तथा पूर्व सैनिक सेवा संघ महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक संख्या में युवा सफल हो इसके लिए शारीरिक दक्षता की तैयारी शुरू करने जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही हैं। इसका प्रमुख उद्देश्य युवा जो अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफल होने तैयारी कर रहे हैं उन युवाओं की कमियों को बताकर उन्हें और बेहतर बनाने पहल की जा रही हैं। ताकि अधिक से अधिक संख्या में युवा तैयारी कर अग्निवीर में भर्ती हों सके। इसमें 17 से 21 वर्ष के जिले, अन्य जिले व राज्य के निवासरत युवा, युवतियां शामिल होकर निःशुल्क प्रशिक्षण 8 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक प्राप्त कर सकेंगे। 6 दिसंबर को कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक बुलाई गई जिसमें कलेक्टर प्रभात मलिक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरपुंजे व खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे को आवश्यक तैयारियां शुरू करने कहा। युवाओं के बेहतर तैयारी पूरी करने आवश्यक सामग्री, मैदान जिसमें 1600 मीटर दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, पुल अप, जिक जैक रन, शटल रन इत्यादि किए जाने चर्चा किया गया। अग्निवीर भर्ती के लिए जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में लोकनाथ डडसेना पूर्व सैनिक 88883- 68895 से संपर्क किया जा सकता हैं व पुलिस लाईन महासमुंद में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक व शाम 4 से 6 बजे तक निशुल्क अनुभवी ट्रैनर द्वारा अभ्यास कराया जायेगा। जिसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से सुबह नाश्ता की व्यवस्था कराई जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए पूर्व सैनिक सेवा संघ महासमुंद के संयोजक प्रदीप चंद्राकर के मोबाईल नम्बर 7498893401, अध्यक्ष युवराज चंद्राकर के मोबाईल नम्बर 9109598417, सचिव कनक राम निषाद के मोबाईल नम्बर 9621354394, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे के मोबाईल नम्बर  9617500748 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। भर्ती में चयनित युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा जिला जांजगीर चांपा में होने वाले भर्ती में शामिल कराया जायेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.