देशभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश, सुधा ओपन स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

Updated on 17-08-2026 04:54 PM
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत देशभर में 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शशि अतुलकर, उप संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती निकिता चौधरी, सीए एवं प्रबंधक, एचडीएफसी बैंक तथा विशेष अतिथि कौशल चौधरी, कोषाध्यक्ष, एम्पेरिया सैफायर ग्रीन, रायपुर उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

बच्चों को बांटे गए तिरंगे
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह के रूप में कॉफी मग भेंट कर किया। संस्था की ओर से सभी बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक ने खींचा ध्यान
कार्यक्रम के दौरान संध्या साहू, प्रिया यादव और महक यादव ने स्वच्छता एवं ‘स्वच्छ भारत’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व और समाज में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। प्रस्तुति की अतिथियों और उपस्थित लोगों ने विशेष रूप से सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती भारती मरावी, कु. खुशी यादव और कु. भावना यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन जी.के. भटनागर ने किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.