बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, अमर शहीदों और तिरंगे की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सरपंच श्रीमती आरती विकास निराला ने ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने शाला परिसर से ग्राम पंचायत भवन तक प्रभात फेरी निकाली। पंचायत भवन पहुंचने पर सरपंच एवं पंचों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और वापस शाला परिसर पहुंचे।विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति और जागरूकता का संदेशशाला परिसर में विद्यार्थियों ने साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस मनाने के उद्देश्य, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और देश के सामने आने वाली भविष्य की चुनौतियों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। साथ ही इन चुनौतियों का सामना करने के लिए जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक यादराम हिरवानी ने किया, जबकि रमा महिलांगे ने आभार व्यक्त किया। साहित्यिक कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन के तहत पोहा वितरित किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।
कार्यक्रम में विकास निराला, रामरतन हिरवानी, साधुराम हिरवानी, पुरुषोत्तम केवट, पुरुषोत्तम हिरवानी, ब्यास नारायण निराला, उतरा खूंटे, हरिशंकर निराला, घनश्याम निराला, गेंदराम हिरवानी, नरेंद्र हिरवानी, मनीष हिरवानी, किशन हिरवानी, रघु हिरवानी सहित शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।