कलेक्टर के निर्देश पर दृष्टिबाधित जगतराम का बना आधार कार्ड व मतदाता परिचय पत्र

Updated on 22-01-2024 05:41 PM

धमतरी। जिले में 20 जनवरी को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कुड़िया दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 122 बसाहटों में एक साथ विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुड़िया (आवास) निर्माण की नींव रखी गई। वनांचल नगरी के ग्राम पंचायत कल्लेमेटा स्थित कमारटोला में आयोजित इस कार्यक्रम में दृष्टिबाधित जगतराम कमार भी पहुंचे थे। मौके पर उपस्थित कलेक्टर नम्रता गांधी सहित जनप्रतिनिधियों के समक्ष जगतराम कमार ने बताया कि उनका आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र नहीं होने की वजह से उनका बैंक खाता खोलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने तीन दिनों के भीतर जगतराम कमार का आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र बनाने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी को दिये।

कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में सीईओ जनपद पंचायत नगरी एल.एन.पटेल ने सोमवार को जगतराम कमार के निवास ग्राम कल्लेमेटा कमारटोला जाकर अपने वाहन में बिठाया और ग्राम भीतररास स्थित च्वाईस सेंटर ले जाकर उनका आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र बनवाया। इसके बाद जगतराम कमार को वापस वाहन से उनके घर छोड़ा गया। जगतराम कमार ने इसके लिये कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.