दुर्ग के एमआईसी मेंबर पर जबरिया कब्जा का आरोप महिला ने निगम, थाना और कलेक्टोरेट में की शिकायत

Updated on 17-11-2022 05:45 PM

दुर्ग नगर निगम के पार्षद और एमआईसी मेंबर मनदीप सिंह भाटिया के ऊपर एक महिला की जगह पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगा है। महिला ने इसकी शिकायत दुर्ग कोतवाली, कलेक्टोरेट और महापौर से की। जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो बुधवार को वो धरने पर बैठ गई। महिला शाम तक धरने में बैठी रही। इससे पूरे निगम में हड़कंप की स्थिति है।

दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 7 की रहने वाली रेखा अग्रवाल ने निगम परिसर में अकेले ही धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्ग नगर निगम के एमआईसी सदस्य व पार्षद मनदीप सिंग भाटिया ने उनकी जगह पर जबरिया कब्जा करने की कोशिश की है। उन्होंने उनकी दुकान को तोड़ दिया। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

महिला का कहना है कि उन्होंने शासन की फ्री होल्ड योजना के तहत उस जमीन के अधिग्रहण के लिए आवेदन लगाया हुआ है। दुर्ग तहसील के राजस्व निरीक्षक ने मौका मुआयना कर लिया है। उनके आवेदन प्रक्रियाधीन है। जल्द ही इस जमीन का मालिकाना हक उन्हें मिल जाएगा। उसके बावजूद पार्षद मनदीप सिंह भाटिया ने उन्हें वह जमीन खाली करने के लिए डराया धमकाया। साथ ही उस जगह रखे उनके ठेले को भी तोड़ दिया है।

थाने और निगम में नहीं सुनी गई महिला की गुहार
महिला ने बताया कि पार्षद मनदीप उन्हें वह जगह खाली करने के लिए कई बार धमकी दे चुका है। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली थाने में कई बार की है। मंगलवार की रात भी वो शिकायत करने पहुंची थी। वहां पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने कहा यह मामला सिविल कोर्ट का है। थाने में सुनवाई न होने के बाद महिला दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल के पास गई। उन्होंने भी उसकी बात नहीं सुनी तो वो निगम मुख्यालय में धरने पर बैठ गई। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। महापौर ने महिला को बुलाया और आश्वासन दिया है कि वे जल्द उसके मामले का पता लगाएंगे।

पार्षद मनदीप ने सभी आरोपों को बताया झूठा
एमआईसी मेंबर और पार्षद मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि महिला ने उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए हैं, वो झूठे और बेबुनियाद हैं। उसने उसे न तो धमकी दी है, और न ही उसकी जगह खाली करवाने के लिए किसी को भेजा है। मामले की जांच कर ली जाए तो खुद ही पता चल जाएगा कि सच्चाई क्या है। फिलहाल निगम में यह मामला चर्चा का विषय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.