कब्जाधारियों पर कार्यवाही तीसरा दिन भी चला बुलडोजर

Updated on 09-12-2023 03:05 PM

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा को हटाने अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के द्वारा नगरीय निकाय के अधिकारियो की बैठक लेकर अवैध कब्जा के खिलाफ कार्रवाही के निर्देश दिये गये है। बुधवार से शुरू हुआ बेदखली अभियान तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार डाटा सेंटर के पास बने चबूतरे को तोडफ़ोड़ कर ध्वस्त किया गया। कार्रवाही के दौरान सड़क किनारे पड़े कबाड़ ठेला,साइन बोर्ड,पोस्टर एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई लगातार चलेगी तथा मानिटरिंग के साथ साथ मुनादी के माध्यम से कब्जाधारियों को सूचित किया जा रहा है कि वे अपना कब्जा हटा लें।डाटा सेंटर से लेकर पटेल चौक से होकर तहसील कार्यलय क्षेत्र,पुराना कोतवाली थाना के पीछे अवैध रूप से लगाई गई 32 से अधिक कब्जा को निगम ने हटाने की कार्रवाई की।नगर निगम अमला ने पुलिस की मौजूदगी मे यह अभियान चलाया। बॉस बल्ली के माध्यम से तंबू तानकर तथा दुकान के ऊपर सड़क सीमा में टीन सेट बनाकर रखने वाले टीनसेट को बुलडोजर से तोड़कर हटाया गया।बता दे कि क्षेत्र को कब्जामुक्त कराने के साथ ही अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा नहीं करने की हिदायत भी दी गई। इन कब्जाधारियों पर कार्यवाही से आम जनता को आवागमन में राहत मिलेगी। आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर सीएसपी मणि शंकर चंद्रा,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में निगम अमला ने पटेल चौक से तहसील कार्यलय क्षेत्रो पर स्थित तीन दर्जनों दुकानों के बांस, बल्ली व टीन शेड लगाकर किए गए कब्जे को भी हटाया। कुछ दुकानदारों द्वारा टीन शेड स्वयं हटा लेने एक दिन की मोहलत मांगी गई।कार्रवाही के दौरान दुर्ग थाना प्रभारी, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,राजू बक्शी,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,बलदाऊ पटेल के अलावा टीम अमला मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.