फिलीपींस, इंडोनेशिया के बाद अब ब्रह्मोस से चीन को घेरेगा वियतनाम! भारत की खतरनाक मिसाइल खरीदने की तैयारी

Updated on 10-06-2023 07:23 PM
हनोई: भारतीय सेनाओं की जान बन चुकी ब्रह्मोस मिसाइल पर एक और देश का दिल आ गया है। सूत्रों की मानें तो भारत की तरफ से वियतनाम को एडवांस्‍ड ब्रह्मोस मिसाइल बेचने की तैयारियां की जा रही हैं। इस डील के बाद वियतनाम के साथ रक्षा संबंध इस डील के बाद और गहरे हो सकते हैं। 19 जून को वियतनाम के रक्षा मंत्री फान वान गियांग भारत दौरे पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसी समय इस मिसाइल की डील को अंजाम दिया जा सकता है। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के एक मौके के तौर पर भी है। ब्रह्मोस मिसाइल को इसकी सुपरसोनिक स्‍पीड और सटीक निशाने के लिए जाना जाता है। यह मिसाइल दुनिया में सबसे एडवांस्‍ड एंटी-शिप और लैंड-अटैक मिसाइलों में शामिल हैं।

ऑर्डर प्‍लेस करने को रेडी वियतनाम
सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि वियतनाम की तरफ से भारत को ब्रह्मोस मिसाइल की तीन से पांच यूनिट्स के लिए ऑर्डर मिल सकते हैं। हर यूनिट बैटरी के साथ वियतनाम को मिलेंगी और इसमें कई मिसाइलें भी शामिल हैं। इसकी कीमत करीब 125 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है। संभावित डील की लागत 375 मिलियन डॉलर से 625 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर है कि आखिर वियतनाम को कितनी यूनिट्स चाहिए। वियतनाम से पहले फिलीपींस को यह मिसाइल दी गई हैं। पिछले साल भारत ने फिलीपींस को 375‍ मिलियन डॉलर के साथ यह मिसाइल सौंपी थी। इस मिसाइल की तीन यूनिट्स फिलीपींस को मिली थीं।
इंडोनेशिया को भी चाहिए
वियतनाम के अलावा इंडोनेशिया ने भी ब्रह्मोस मिसाइलों को खरीदने में रूचि दिखाई है। इन देशों की मांग यह बताने के लिए काफी है कि किस तेजी से भारत और रूस के सहयोग से विकसित यह मिसाइल अपना रूतबा बढ़ाती जा रही है। ऐसे देश जो अपनी रक्षा क्षमताओं में इजाफा करना चाहते हैं, वो ब्रह्मोस मिसाइलों की मांग कर रहे हैं। ब्रह्मोस मिसाइल की मांग यह बताने के लिए भी काफी है कि भारत का कद रक्षा उपकरणों के एक प्रमुख निर्यातक देश के तौर पर बढ़ता जा रहा है। वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री से दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को गहरा करने में भी मदद मिल सकती है। यह संभावित सौदा दक्षिण पूर्व एशिया में एक मजबूत रक्षा नेटवर्क में भी योगदान कर सकता है।

क्‍या हैं ब्रह्मोस की खासियतें
ब्रह्मोस एयरोस्‍पेस ज्‍वॉइन्‍ट वेंचर की तरफ से इस मिसाइल को तैयार किया गया है। ब्रह्मोस मिसाइल एक शॉर्ट रेंज वाली रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे एयरक्राफ्ट, जहाज और जमीन के साथ ही पनडुब्‍बी से भी लॉन्‍च किया जा सकता है। इस मिसाइल की स्‍पीड 2.8 मैक यानी 3 हजार किलोमीटर से भी ज्‍यादा है। 300 मिलियन डॉलर की लागत से तैयार इस मिसाइल की खरीद के लिए मलेशिया ने भी हाथ बढ़ाया है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर से 350 किलोमीटर तक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.