न्यू स्वागत विहार के सभी भूखंडधारी 14 तक अपना आवेदन करें प्रस्तुत

Updated on 11-11-2022 05:17 PM

न्यू स्वागत विहार के प्रभावित भूखंडधारियों को राहत देने के लिए राज्य शासन व्दारा नियुक्त नोड़ल एजेंसी रायपुर विकास प्राधिकरण ने योजना के ऐसे सभी लोगों को 14 नवंबर तक अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत करने की अपील की है जिन्हे भूखंड आवंटित है,जिन्हें भूखंड गलत ढ़ंग से आवंटित हुए हैं अथवा उनका आवंटन विवादित है।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और प्रकरण में नोडल अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने बताया कि प्राधिकरण कार्यालय में कुल 3249 प्रभावितों में अब तक 1952 के ही आवेदन प्राप्त हुए है। शेष 1297 भूखंडधारियों के आवेदन प्राप्त होना बाकी है। राज्य शासन की मंशा के अनुरुप प्रभावितों को राहत मिल सके इसके लिए पूरे मामले का गहन परीक्षण आवश्यक है। इस हेतु न्यू स्वागत विहार के सभी प्रभावित प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन से निर्धारित प्रपत्र डॉऊनलोड कर अपने दस्तावेज संलग्न करते हुए 14 नवंबर 2022 तक रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में जमा कर उसकी अभिस्वीकृति ले लें। ताकि प्रकरण का परीक्षण कर राज्य शासन को अनुशंसा भेजी जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
 13 March 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
Advt.