भारत ही नहीं विदेश में भी मिलेगी अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
Updated on
01-03-2023 06:28 PM
नई दिल्ली : देश के टॉप बिजनसमैन में शुमार मुकेश अंबानी को अब देश के साथ ही विदेश में भी जेड प्लस सिक्योरिटी कवर मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे भारत और विदेशों में व्यवसायी मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को उच्चतम स्तर की Z+ सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि भारत या विदेश के भीतर उच्चतम स्तर की Z+ सुरक्षा कवर प्रदान करने की पूरी लागत मुकेश अंबानी की तरफ से वहन की जाएगी।
2013 में जेड कैटेगरी सिक्योरिटी इससे पहले सरकार ने पिछले साल सितंबर में अंबानी के सुरक्षा कवर को बढ़ाकर ‘जेड प्लस’ कर दिया था। यह टॉप कैटेगरी की सुरक्षा है। सरकार ने केंद्रीय खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अंबानी पर खतरे की समीक्षा किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया था। अंबानी को पहली बार 2013 में ‘भुगतान आधार’ पर सीआरपीएफ कमांडो का 'जेड' श्रेणी का सुरक्षा कवर दिया गया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन की पत्नी नीता अंबानी को 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें कमांडो की संख्या कम होती है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार अंबानी दुनिया के 10वें सबसे धनी व्यक्ति हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…