राहुल बोले- मोदी-केजरीवाल एक जैसे:दोनों अडाणी पर एक शब्द नहीं बोलते, केजरीवाल का जवाब- राहुल को कांग्रेस बचाना है, मुझे देश

Updated on 14-01-2025 02:31 PM

दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी ने पहली रैली सोमवार को सीलमपुर विधानसभा इलाके में की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल एक जैसे हैं। दोनों अडाणी के बारे में एक भी शब्द नहीं बोलते हैं।

देश में 150 अरबपति लोग हैं, जो भारत को कंट्रोल करते हैं। देश का पूरा फायदा इन अरबपतियों को मिलता है। अडाणी-अंबानी, मोदी की मार्केटिंग करते हैं। कांग्रेस अरबपतियों का देश नहीं चाहती है।

राहुल ने कहा कि मोदी और अरविंद केजरीवाल ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। भारत में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने X पर राहुल गांधी को जवाब दिया- राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं, पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।

राहुल गांधी की स्पीच, 3 पॉइंट्स...

जब केजरीवाल आए थे, आपको याद होगा शीला जी की सरकार थी। वो दिल्ली याद है आपको? केजरीवाल आए और उन्होंने प्रचार किया कि दिल्ली को मैं साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा। अब देखिए हुआ क्या। बाहर चला नहीं जा सकता है, इतना प्रदूषण है। आधे लोग बीमार रहते हैं, कैंसर बढ़ रहा है। पॉल्यूशन और महंगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार को अरविंद केजरीवाल मिटाएंगे। आप बताइए दिल्ली में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मिटाया क्या?

पिछड़ों को उनका हक नहीं मिल रहा है। संसाधनों का असमान वितरण है। हम समानता चाहते हैं। गरीबों, अल्पसंख्यकों के लिए भागीदारी चाहते हैं। लोगों को केजरीवाल से पूछना चाहिए कि क्या वह पिछड़ों के लिए आरक्षण और जाति जनगणना कराना चाहते हैं।

भाजपा भाई को भाई से लड़वाती है। अंबेडकर जी के संविधान पर रोज नरेंद्र मोदी-बीजेपी हमला करते हैं। मेरी और कांग्रेस की राजनीति में क्लियरिटी है। इस देश में मोहब्बत, नफरत को काटेगी। जब तक मैं जिंदा हूं, अगर किसी भी हिंदुस्तानी पर आक्रमण होगा तो वो किसी भी धर्म का हो जाति का हो, मैं उसकी रक्षा करूंगा।

कांग्रेस ने 3 लिस्ट जारी की, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम थे। 24 दिसंबर को जारी दूसरी लिस्ट में 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं।

बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया।

सीलमपुर विधानसभा सीट 

सीलमपुर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यह मुस्लिम बहुल सीट है। सीलमपुर को इमरजेंसी के दौरान नॉर्थ और सेंट्रल दिल्ली में अपने घरों को खोने के बाद विस्थापित हुई आबादी के लिए बसाया गया था।

2020 में इस सीट से आम आदमी पार्टी के अब्दुल रहमान जीते थे। उन्हें 72 हजार 694 वोट मिले थे। बीजेपी के कौशल कुमार को 35 हजार 774 और कांग्रेस के चौधरी मतीन अहमद को 20 हजार 247 वोट ही मिले थे। चौधरी मतीन 5 बार विधायक रह चुके हैं।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे।

डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.