वेतन नही मिलने से नाराज नगर पालिका कर्मी हड़ताल पर बैठे...

Updated on 23-01-2024 04:54 PM

कवर्धा। तीन माह से वेतन नही मिलने से परेशान नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर पालिका में काम बंद कर हड़ताल कर दी। नगर पालिका में काँग्रेस के पार्षदो का बहुमत है। वहीं आपसी खींचतान के चलते नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसका खामियाजा नगर पालिका कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों ने आज सुबह काम नही करने का निर्णय लेकर आंदोलित हो गए।

कर्मचारियों के पीड़ा व हड़ताल होने की जानकारी मिलने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उपाध्यक्ष श्रीकान्त उपाध्याय के माध्यम से आंदोलन रत नगर पालिका कर्मचारियों से टेलीफोन के माध्यम से उनकी समस्या सुनी। उन्होंने कहा की कर्मचारियों के प्रति हम संवेदनशील हैं। 1 से 2 दिवस के भीतर कमर्चारियों को वेतन भुगतान करवाना सुनिश्चित किया जाएगा ।

इस अवसर पर कमर्चारियों के समस्या से अवगत होने पहुँचे भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा शहर की जनता ने काँग्रेस के 21 पार्षद जिताकर उन्हें बहुमत दिया है ,आपसी खिचतानी के चलते नगर पालिका को गर्त पहुंचाने का काम इन 4 वर्षो में किया गया है। पद से इस्तीफा देकर जवाबदेही से भागने वाले ऋषि शर्मा भगौड़ा नगर पालिका अध्यक्ष साबित हो गए। पालिका में काँग्रेस के पार्षदो का आपसी द्वद के कारण कर्मचारी तीन माह से परेशान है। पालिका का रोज सीधा संबंध शहर के नागरिकों के साथ है। स्वछता ,पानी ,बिजली कमर्चारी हड़ताल पर रहेंगे तो शहर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए नैतिकता के आधार पर शहर वासियों और पालिका कर्मचारियों को परेशानी न हो इसलिए सभी पालिका कर्मचारियों से बात कर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को टेलीफोन पर समस्या से अवगत कराए है। उन्होंने कर्मचारियों से सीधे संवाद कर 1 से 2 दिन में समस्या का समाधान कर कर्मचारियों का भुगतान हो जाने का आश्वासन दिया है। वे कर्मचारियों के समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं, जल्द ही सभी का भुगतान हो जाएगा । इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल  उपाध्यक्ष श्रीकान्त उपाध्याय भी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.