अनिल अंबानी की कंपनी को मिलने वाला है 2390 करोड़ रुपये का चेक, कर्मचारियों को मिलेंगे 850 करोड़

Updated on 02-10-2024 01:42 PM
नई दिल्ली: कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी के दिन अब फिरने लगे हैं। उनकी फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने मंगलवार को कहा कि उसके बोर्ड ने वीएफएसआई होल्डिंग्स को अनसिक्योर्ड फॉरेन करेंसी कनवर्टीबल बॉन्ड्स (FCCB) जारी करके 2,930 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर मार्केट को बताया कि एफसीसीबी अनसिक्योर्ड होंगे। उन पर 10 साल की लंबी परिपक्वता के साथ 5% प्रति वर्ष का बेहद कम लागत वाला ब्याज होगा। अनिल अंबानी की कंपनियों ने हाल में अपने कर्ज में भारी कमी की है।
कंपनी ने कहा कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में वीएफएसआई होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड को 350 मिलियन डॉलर (2,930 करोड़ रुपये) तक के फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। यह प्रमुख ग्लोबल ऑल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फर्म वर्डे इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स एलपी की सहयोगी कंपनी है। साथ ही रिलायंस इन्फ्रा के बोर्ड ने कंपनी के सभी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना को भी मंजूरी दी। इसके तहत कर्मचारियों को 850 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 2.60 करोड़ इक्विटी शेयर दिए जाएंगे जो कंपनी की 5% के बराबर है।

कंपनी का शेयर

रिलायंस इन्फ्रा का शेयर मंगलवार को 1.20% गिरावट के साथ 332.15 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 13,157.50 करोड़ रुपये रह गई है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 350.90 रुपये और न्यूनतम स्तर 143.70 रुपये है। रिलायंस इन्फ्रा ने हाल में अपने स्टैंडअलोन एक्सटनल डेट में 806% की कमी की है। इससे कंपनी का कर्ज 3,831 करोड़ रुपये से घटकर 475 करोड़ रुपये रह गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.