हादसे का कारण बन रही चारों दिशा में मनमर्जी से आवाजाही

Updated on 23-12-2023 02:45 PM

भिलाई । हादसे के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले इस चौराहे पर वाहन चालकों की मनमानी बदस्तूर जारी है। मौके पर तैनात ट्रेफिक पुलिस के जवान मूकदर्शक बने हुए हैं। सिग्नल सिस्टम का पालन नहीं होने से हर वक्त चौराहे पर वाहनों को आपस में उलझते देखा जा सकता है। फोरलेन सड़क के भिलाई-3 स्थित सिरसा चौक पर ट्रेफिक व्यवस्था भगवान भरोसे होकर रह गया है। फोरलेन सड़क का सिरसा चौक हादसों के लिहाज से हमेशा से ही संवेदनशील रहा है। समय-समय पर जानलेवा हादसे होने के बावजूद न तो वाहन चालकों में सतर्कता बरतने के प्रति जागरूकता आई है और न ही ट्रेफिक पुलिस से विशेष गंभीर प्रयास हो सका है। इस चौराहे पर वैसे तो स्वचालित ट्रेफिक सिग्नल सिस्टम ठीक ठाक चल रहा है। लेकिन ज्यादातर वाहन चालकों के द्वारा सिग्नल सिस्टम का पालन नहीं किए जाने से छिटपुट हादसे प्राय: पेश आ रही है। सिग्नल सिस्टम के संकेत की अनदेखी कर मनमर्जी से हो रही वाहन चालकों की आवाजाही हादसे का कारण बन रही है। गौरतलब रहे कि सिरसा चौक से रायपुर और दुर्ग के अलावा ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज सहित औद्योगिक क्षेत्र तथा रेलवे अण्डरब्रिज से होकर पाटन विकास खंड के सैकड़ों गांव के लिए आवाजाही होती है। इसके चलते सिरसा चौक पर हमेशा यातायात का दबाव बना रहता है। इस दबाव की वजह से स्थानीय छोटे वाहन चालकों को चौराहे से होकर गुजरना बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सिग्नल सिस्टम की धज्जियां उड़ाते गुजरने वाले भारी वाहनों की रोक टोक नहीं होने से बीच चौराहे पर वाहनों के उलझ जाने से दिन भर में अनेक बार ट्रेफिक व्यवस्था बदहाल हो जाती है। यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि सिरसा चौक पर ट्रेफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त रहने के लिए पूर्व में उत्तर वसुंधरा नगर छोर पर सर्विस लेन से लगी गुमटियों को जिम्मेदार माना गया था। देढ़ साल पहले नगर निगम ने आबंटिती व्यवसायियों को सड़क के विपरित दिशा में व्यवस्थापन का भरोसा देकर गुमटियों को हटवा दिया। लेकिन इसके बाद भी यहां की ट्रेफिक व्यवस्था सुगम नहीं हो सकी है। उलटे मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि गुमटियां हटने के बाद खुली जगह मिलने से वाहन चालकों की बेपरवाही पहले से बढ़ गई है। सर्विस लेन पर दिक्कत सबसे ज्यादा सिरसा चौक पर दोनों ओर से गुजरने वाली सर्विस लेन पर दिक्कत ज्यादा है। कायदे से सर्विस लेन पर छोटे चारपहिया और दुपहिया वाहनों को गुजरना चाहिए। लेकिन यहां पर भारी वाहनों का गुजरना आम है। ठीक चौक से पहले दोनों दिशा की मेन लेन को सर्विस लेन से जोड़ा गया है। रेड सिग्नल की स्थिति में मेन लेन से गुजरने वाले भारी वाहनों को थोड़ा इंतजार करना पड़ता है। यह इंतजार करना न पड़ेए इसलिए बस और भारी वाहनों को मेन लेन से सर्विस लेन पर उतार लिया जाता है। इसके बाद सर्विस लेन से ही रेड सिग्नल जम्प कर चौक पार करने के बाद वाहन चालक पुन: मेन लेन पकड़ लेते हैं। इससे ग्रीन सिग्नल में अपनी दिशा में गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.