आर्मी चीफ को जरूर मुझसे कोई दिक्कत है... असीम मुनीर पर फिर बरसे इमरान खान

Updated on 20-05-2023 07:21 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खानका कहना है कि 9 मई को उनकी गिरफ्तारी और हिंसा के बाद सेना के साथ कोई भी बातचीत नहीं हुई है। इस दौरान वह सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर बरसे। गुरुवार को उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मौजूदा सेना प्रमुख को साफ तौर पर मुझसे कुछ समस्या है। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अभी कोई संवाद नहीं हुआ है।' इमरान खान ने जब यह आरोप लगाया था कि नवंबर में हुए हमले के पीछे सेना के एक अधिकारी का हाथ है तो उसके कुछ घंटों में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने बाद में गिरफ्तारी को अवैध घोषित कर दिया। इमरान खान का कहना है कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीडीएम सरकार चुनाव से डरती है। उन्हें डर है कि अगर चुनाव हुए तो वह हार जाएंगे। उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टी पर पिछले एक वर्ष से कड़ी कार्रवाई हो रही है। मुझे पूर्व सेना प्रमुख ने साजिश के माध्यम से हटा दिया था।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते हुई हिंसा एक साजिश है। 19 वरिष्ठ पीटीआई नेताओं समेत लगभग 7000 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

हिंसा फैलाने वाले हमारी पार्टी से नहीं

इमरान को लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा, 'यह आतंकवाद और भीड़भाड़ पूर्व नियोजित थी।' हिंसा के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी हमला हुआ था। सेना ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने वालों के खिलाफ मिलिट्री कोर्ट में मुकदमा चलाने की बात कही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन कोर्ट बनाए जाएंगें। इमरान ने कहा कि जिन लोगों ने हिंसा फैलाई है वह हमारी पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं। इमरान ने कहा है कि उनकी पार्टी को जितना दबाया जाएगा उतना ही उसका वोट बैंक बढ़ेगा।

इमरान के घर से हटी पुलिस

पंजाब की अंतरिम सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष के साथ कोई समझौता नहीं कर सकी है। लाहौर में इमरान खान के आवास को पुलिस ने घेर रखा था। पुलिस का कहना था कि इमरान के घर में आतंकी छिपे हुए हैं। इमरान से मिल कर जब पुलिस ने छापे मारने के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ मना कर दिया। इमरान ने कहा है कि पुलिस को मेरे घर में सिर्फ चाय और बिस्किट मिले हैं, उन्हें कोई आतंकी नहीं मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.