जेल से छूटते ही किया फिर की चोरी

Updated on 11-12-2023 03:03 PM

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अंतर जिला वाहन चोर गिरोह को धरदबोचा है। गिरोह के पकड़े गए तीन आरोपियों में शेख फैजल पिता शेख मुजीब  22 वर्ष, निवासी जनता स्कूल के पास कैम्प 2 सोनकर मोहल्ला छावनी भिलाई, अफजल खान पिता गुलशेर खान 24 वर्ष निवासी नंदिनी रोड देना बैंक के पीछे चंद्रशेखर आजाद नगर छावनी एवं करण चौधरी पिता उमाशंकर चौधरी 21 वर्ष निवासी जोन 3 लक्ष्मण किराना स्टोर के सामने खुर्सीपार शामिल हैं। जेल से छूटते ही तीनों आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन आरोपियों से एक डिलीवरी पिकअप सहित 10 दुपहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में एक पत्रकार वार्ता में एडिशनल एसपी शहर अभिषेक झा ने बताया कि जिले वाहन चोरी की बढ़ती हुई मामलों को लेकर एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने अधिनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे। आरोपियों को दबोचने विभिन्न थानों के प्रभारी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही के लिए लगाया गया था। टीम द्वारा संदेहियों पर नजर रखी जा रही थी। वहीं मुखबिरों को एलर्ट किया गया था। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि छावनी निवासी शेख फैजल अपने साथी अफजल खान के साथ एक एक्टिवा वाहन को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। वाहन चोरी का होने की संभावना के साथ पुलिस टीम ने लिंक रोड छावनी के पास घेराबंदी कर शेख फैजल को पकड़ा और पूछताछ किया। पहले तो शेख फैजल ने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन जब पुलिस ने तथ्यात्मक पूछताछ की तो उसने वाहन चोरी का अपराध कबूल कर लिया। फैजल ने बताया कि जेल से छूटते ही उसने अपने साथी अफजल खान के साथ मिलकर दुर्ग-भिलाई, रायपुर और बेमेतरा क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वाहन को अलग-अलग जगह में छिपाकर रखा गया था। जिन्हें आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद वाहनों में 6 मोटर साइकिल, 2 एक्टिवा एक टीवीएस एक्सल और एक डिलीवरी पिकअप शामिल है। इसी प्रकार सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जोन 3 खुर्सीपार निवासी करण चौधरी पिता उमाशंकर चौधरी को एक चोरी की होंडा साइन मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। करण ने पूछताछ में बताया कि उसने होंडा साइन मोटर साइकिल को पावर हाउस स्थित प्रिया लॉज के पास से चुराया था। बरामद किए गए चोरी के सभी वाहनों की कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.