आयोग में शिकायत होते ही आवेदिका को मिला 2 लाख 27 हजार रुपए

Updated on 04-11-2022 05:02 PM

विगत एक वर्ष से महिला शिक्षिका का वेतन बिना किसी कारण के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा रोके जाने को लेकर जब महिला शिक्षिका जब उसने राज्य महिला आयोग में आवेदन दिया तो तत्काल उसके खाते में दो लाख 27 हजार रुपए रूपए जमा हो गये।

यह पूरा मामला सूरजपुर का है। पीड़ित शिक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के विरुद्ध अपने अप्राप्त वेतन के सम्बंध में शिकायत दर्ज की थी। आवेदिका ने बताया कि वह सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, और उनका वेतन वर्ष 2021 के नवम्बर माह से बिना किसी सूचना के रोक दिया है और बार बार पूछे जाने पर भी कोई  जानकारी नहीं दी जाती। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा रुपयों की भी मांग की जा रही है।उनका कहना था कि आपके विरुद्ध बहुत शिकायत हैं जिसके कारण मेरा वेतन को रोक दिया गया। आवेदिका ने अपनीआर्थिक स्थिति अत्यंत खराब होने की शिकायत आयोग में की थी।

आवेदिका द्वारा आयोग में शिकायत करने के 3 माह के अंदर ही आवेदिका के खाते में 2 लाख 27 हजार रुपये की राशि जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर ने तत्काल भुगतान कर दिया है। आज आयोग के समक्ष आवेदिका ने उपस्थित होकर अपने शिकायत को वापस ले ली है। आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रताड़ित महिलाओं को तत्काल न्याय दिलाने में लगातार प्रयास कर रही है। और महिलाएं आयोग के कार्यों से संतुष्ट हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
दुर्ग/बलरामपुर, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। बलरामपुर के त्रिपुरी क्षेत्र के सरनाटोली गांव में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिली है।…
 11 March 2026
रायपुर, रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के…
 11 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर…
 11 March 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता…
 11 March 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान…
 11 March 2026
एमसीबी। जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी आरती सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और…
 11 March 2026
एमसीबी। जिले के ग्राम चनवारीडांड की निवासी शशि केशरवानी आज उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी छोटे स्तर…
 11 March 2026
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास…
 11 March 2026
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों…
Advt.