आश्रम-छात्रावास के विद्यार्थी लाइव देखेंगे रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह : रामविचार नेताम

Updated on 20-01-2024 05:06 PM

रायपुर। आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम के निर्देश पर 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों और कार्यालयों में शंखध्वनि और घंटानाद और आरती पूजन किया जाएगा। संध्या बेला दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर स्थित आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों के सहायक आयुक्तों को पत्र जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में प्रभु राम के बाल रूप विग्रह को राम जन्म भूमि पर बन रहे भूतल के गर्भग्रह में विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।



सहायक आयुक्तों को निर्देशित किया गया है कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन पहले 21 जनवरी को विभाग के आश्रम, छात्रावास, प्रयास/एकलव्य विद्यालय एवं कीड़ा परिसर सहित अन्य सभी कार्यालयों और भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

22 जनवरी के दिन सवेरे 11 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य आश्रम-छात्रावासों व कार्यालयों में टेलीविजन/एल.ई.डी. स्कीन लगाकर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिखाये जाने को कहा गया है।

पत्र में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आश्रम, छात्रावास, प्रयास/ एकलव्य विद्यालय एवं कीड़ा परिसर सहित अन्य सभी कार्यालयों में शंखध्वनि, घंटानाद, आरती, प्रसाद वितरण किया जाए और सायंकाल के बाद दीप प्रज्जवलित कर रोशनी, आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव की जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.