बहन के लिए बाबा ने डलहौजी सीट पर संभाला मोर्चा

Updated on 06-11-2022 05:32 PM

चुनाव तो चुनाव है,पिछली बार काफी कम वोटों से हिमाचल प्रदेश में डलहौजी सीट जीतने वाली बहन आशा कुमारी के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री टीएस बाबा ने मोर्चा संभाल लिया है,रिश्ते में वे भाई लगते हैं। वैसे आशाकुमारी कांग्रेस की राजनीति में काफी कद्दावर नेता मानी जाती हैं,इसलिए कि छह बार वे विधायक चुनी जा चुकी हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में आशा कुमारी को भाजपा के डीएस ठाकुर ने कड़ी टक्कर दी थी। पिछले चुनाव में हार-जीत का अंतर केवल 556 वोट का था। इस बार भी आशा कुमारी के सामने भाजपा के डीएस ठाकुर को ही टिकट मिला है। आम अदमी पार्टी भी यहां मामले को त्रिकोणीय करने की कोशिश में है। ऐसे में सिंहदेव ने बहन के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। चंबा जिले की डलहौजी सीट के वोटरों का रूख अब चुनाव के बाद ही पता चलेगा।

जैसे कि मालूम हो सरगुजा राजपरिवार की आशा कुमारी की शादी 1979 में हिमाचल प्रदेश में चंबा रियासत के राजकुमार बृजेंद्र कुमार से हुई थी।आशा कुमारी ने चंबा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1985 में पहली बार भाजपा के ज्ञान धवन को मात दी थी। 1990 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन इसके बाद 1993, 1998 और 2003 के चुनाव में उन्होंने लगातार जीत हासिल की। 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में वे हार गई थीं। 2012 और 2017 के चुनाव में उन्होंने लगातार जीत हासिल की। आशा कुमारी छह बार विधायक रह चुकी हैं। तीन बार तो वे डलहौजी की ही प्रतिनिधि रही हैं। प्रदेश कांग्रेस में उनकी बेहद मजबूत पकड़ है।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को मतदान होना है। ऐसे में मतदान से 24 घंटे पहले तक सभी बाहरी नेताओं को हिमाचल प्रदेश छोडऩा होगा। तभी सिंहदेव की हिमाचल से वापसी होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी 7 नवम्बर तक हिमाचल प्रदेश में ही हैं। वे कांग्रेस के मुख्य चुनाव आब्जर्वर हैं. कांग्रेस के और भी नेता हिमाचल प्रदेश की अलग अलग सीटों पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
 13 March 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
Advt.