लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव समेत अन्य आरोपियों को जमानत, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला

Updated on 07-10-2024 01:03 PM
नई दिल्ली : लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत अन्य आरोपियों को जमानत दे दी। इससे पहले लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव नौकरी के लिए जमीन मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। लालू यादव की बेटी और पार्टी सांसद मीसा भारती भी उनके साथ थीं। मामले में अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी।

जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप


लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहते हुए नियमों को ताक पर रखकर ‘ग्रुप डी’ में लोगों को नौकरी देकर उनकी जमीन अपने नाम लिखवा ली। कई लोगों ने सामने आकर अपने बयान के जरिए यह तस्दीक की है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव ने उनकी जमीन लेकर उन्हें ग्रुप डी में नौकरी दी थी। मामले में 30 आरोपी शाम‍िल हैं।

18 सितंबर को जारी किया था समन


सीबीआई ने मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जांच के लिए अर्जी लगाई है। जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे पहले, 18 सितंबर को पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सहित अन्य आरोपियों को समन जारी किया था। जांच एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में मंजूरी की कॉपी जमा करा दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.