किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी की मीटिंग रद्द:SKM ने शामिल होने से इनकार किया, कल दूसरी यूनियन को पंचकूला बुलाया

Updated on 03-01-2025 01:42 PM

किसानों से बातचीत के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की बैठक स्थगित कर दी गई है। किसान संगठनों द्वारा बैठक में भाग लेने से इनकार करने के कारण बैठक स्थगित की गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे होनी थी। अब कमेटी ने संयुक्त किसान मोर्चा उगराहां को 4 जनवरी को बातचीत का न्योता भेजा है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा आज लुधियाना में एक अहम बैठक करेगा

इधर, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 39वें दिन में प्रवेश कर गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डल्लेवाल ने आज सुबह एक वीडियो जारी कर लोगों से चार जनवरी को खनौरी पहुंचने की अपील की है।

डल्लेवाल ने वीडियो में दिया यह संदेश

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आज सुबह लोगों से एक मिनट 10 सेकेंड का वीडियो शेयर चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आप सबको पता है एमएसपी की लड़ाई लड़ी जा रही है। जो-जो देश के लोग इस एमएसपी की लड़ाई का हिस्सा है और मजबूती से इस लड़ाई को लड़ना और जीतना चाहते हैं।

उन सबसे मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि मैं चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर आप सबको देखना चाहता हूं, आप सब के दर्शन करना चाहता हूं। चार तारीख को दर्शन देने की कृपालता करनी है। मैं आप सबका आभारी रहूंगा।

डल्लेवाल के शरीर में सिर्फ हड्डियां बची

डॉक्टरों ने डल्लेवाल का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उनके शरीर से सारा मांस खत्म हो चुका है और सिर्फ हड्डियां बची हैं। वे शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो चुके हैं। उनका बीपी लगातार गिर रहा है।

वहीं, किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा सभी बयान बहुत जिम्मेदारी के साथ संविधान के दायरे में रहकर और भाषा की मर्यादा के अनुसार दिए जा रहे हैं। सभी बयान जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की भावना के अनुरूप दिए जा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को आदेश जारी करे

किसान नेताओं ने कहा कि जब किसी व्यक्ति को कहीं से भी न्याय नहीं मिलता है तो उसे न्याय की आखिरी उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से ही होती है। उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह खेती के विषय पर संसदीय समिति की रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की समिति की अंतरिम रिपोर्ट को लागू करने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश जारी करे।

कर्नाटक और तमिलनाडु से किसानों का एक बड़ा समूह कुर्बुरू शांताकुमार और पी आर पांडियन के नेतृत्व में खनौरी किसान मोर्चा पहुंचा है।

केंद्र सरकार किसानों के साथ बैठक करे

इससे पहले गुरुवार को किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पंजाब सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि डल्लेवाल की हालत को जानबूझकर खराब करने की कोशिश की जा रही है। हमने उनसे कभी अनशन तोड़ने को नहीं कहा। हाईकोर्ट ने कहा कि आपका रवैया सुलह कराने का नहीं है।

कुछ तथाकथित नेता गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं। डल्लेवाल की देखभाल के लिए पचास डॉक्टर तैनात किए गए हैं। धरना स्थल के पास एक अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। हमारे अधिकारी लगातार किसानों से मिल रहे हैं। केंद्र को अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों से बातचीत करनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.