रायपुर में विधानसभा चौक का सौंदर्यीकरण, बस्तर आर्ट की झलक

Updated on 21-12-2023 01:07 PM

रायपुर।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में विधानसभा के समीप स्थित जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्याें का लोकार्पण किया। सौंदर्यीकरण के तहत मुख्य चौक तथा सड़क के दोनों तरफ के उद्यानों में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं लोक कला को प्रदर्शित किया गया है। चौक के मध्य में और दोनों तरफ के उद्यान का सौंदर्यीकरण 37.95 लाख रुपए की लागत से किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक सर्वश्री अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, गोमती साय, दयालदास बघेल, मोती लाल साहू, प्रबोध मिंज, पुरन्दर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, भावना बोहरा सहित अनेक विधायकगण, विधानसभा सचिव शर्मा भी उपस्थित थे।

विधानसभा चौक का सौंदर्यीकरण –

मोवा-विधानसभा फोरलेन मार्ग (लोक निर्माण विभाग का मुख्य जिला मार्ग) में स्थित चौक लगभग 20 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था। मोवा-विधानसभा फोरलेन मार्ग में स्थित चौक की गोलाई अत्यधिक होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। चौक की गोलाई को कम कर विधानसभा की गरिमा अनुरुप चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। विधानसभा पहुँच मार्ग में मार्ग के दोनों ओर स्थित उद्यान लगभग 16 वर्ष पूर्व निर्मित किये गये थे। चूंकि उक्त दोनों उद्यान छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के प्रवेश मार्ग में स्थित हैं। अतः उक्त दोनों उद्यान में छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक हो एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की गरिमा के अनुरुप उद्यान का स्वरुप हो, इस उद्देश्य से उद्यान के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया।

चौक – चौक में बस्तर आर्ट बेल मेटल पेटर्न की मूर्ति लगाई गई है, मूर्ति को इस तरह से स्थापित किया गया है जिससे की उसे तीन तरफ से देखा जा सकता है। इस चौक को 6 मीटर गोलाई में बनाया गया है।

उद्यान – विधानसभा मार्ग के दोनों ओर स्थित उद्यान में मुरिया नृत्य करते हुए महिलाएँ एवं पुरुषों की मूर्तियाँ लगायी गई हैं। उद्यान में स्थित दीवाल पर बस्तर आर्ट बेल मेटल पेटर्न से कलाकृति बनाई गई है। उद्यान में बस्तर आर्ट बेल मेटल से विभिन्न मूर्तियाँ तैयार कर लगाई गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.