संकल्प शिविर में हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Updated on 18-12-2023 03:29 PM

कोरिया। भारत शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत सोमवार को जिले के ग्राम पंचायत उमझर और जुनापारा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ में लगे एलईडी द्वारा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया एवं हितग्राहियों को केन्द्रीय पोषित योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं का लोगों को जानकारी दी गई, एवं हितग्राहियों से पात्रतानुसार फॉर्म भराया गया। वहीं 6 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा उज्जवला योजना के हेतु 4 आवेदन दाखिल किए गए। ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुमित्रा ने बताया की उन्हें जब से अपना पक्का आवास मिला है तब से उनके जीवन स्तर में काफी सुधार आया है, वे पहले अपने परिवार के साथ कच्चे घर में रहती थी जिस वजह से उनके परिवार को विभिन्न मौसमों में अलग अलग समस्याओं का सामना करना पड़ता था बरसात में कहीं छत से पानी टपकता था तो कहीं कीड़े मकोड़ों और सांप का डर बना रहता था पर अब ‘मोदी की गारंटी‘ की वजह से उन्हें पक्का घर मिला है और वो बहुत खुश हैं।

वहीं उज्जवला योजना की हितग्राही रेखा राजवाड़े ने बताया की उन्हें इस योजना के माध्यम से मुफ्त गैस सिलेंडर कनेक्शन प्राप्त हुआ। पहले रेखा लकड़ी का इस्तेमाल कर खाना बनाती थीं, अब मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें खाना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। धुऑं से भी मुक्ति मिल गयी है साथ ही समय का भी बचत होता है। जिससे अन्य कार्य करने में समय मिल जाता है। इसके साथ ही ‘धरती करे पुकार‘ कार्यक्रम के रासायनिक खाद से होने वाली हानि से सभी को अवगत कराया गया एवं जैविक खाद के उपयोग हेतु लोगो को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के कब्बड्डी (40 वर्ष से ऊपर के महिला वर्ग) खेल में जिले के प्रतिनिधित्व करने वाले कलावती, मंगली बाई और शिमला को जिले के प्रतिनिधित्व करने पर मेडल से सम्मानित किया गया। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेता मोहम्मद शराफत अली, कृष्ण कुमार कुर्रे एवं आशीष को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कृषि विभाग द्वारा कृषि कार्य में ड्रोन स्प्रे मशीन का द्वारा कीटनाशक, उर्वरक के छिड़काव की प्रक्रिया भी ग्रामीणों से साझा की गई।

इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे-स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, स्वास्थ्य सेवाएँ आदि जैसी सुविधाएँ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शांति बाई, उपसरपंच गंगा राजवाड़े, ग्रामीणजन एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

19 दिसम्बर को 8 ग्राम पंचायतों में पहुचेगीं मोदी की गारंटी वाली गाड़ी
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज 19 दिसम्बर को विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत बिशुनपुर, पतरापाली, खाड़ा में प्रातः 10:30 बजे से ग्राम पंचायत फुलपुर, आमापारा, खोड़री में दोपहर 2 बजे से एवं विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत ओदारी में 10:30 बजे एवं कुशहा में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जहां केन्द्र पोषित योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.