चीन की दादागिरी पर नकेल कसेंगे अमेरिका और फिलीपीन्‍स, बाइडन और मर्कोस का बड़ा ऐलान

Updated on 02-05-2023 08:14 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन और फिलीपीन्‍स के राष्‍ट्रपति फेरडिनांद मार्कोस जूनियर ने दक्षिण चीन सागर में दादागिरी दिखा रहे चीन पर नकेल कसने का प्रण किया है। दोनों ही नेता सैन्‍य सहयोग बढ़ाने के लिए नए गाइडलाइन पर सहमत होने जा रहे हैं। अमेरिका के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। मार्कोस जूनियर अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे हैं। जूनियर मार्कोस ऐसे समय पर अमेरिका पहुंचे हैं जब उनके पूर्ववर्ती रोड्रिगो दुतर्टे के कार्यकाल में दोनों के रिश्‍ते खराब हो गए थे। इससे पहले फिलीपीन्‍स ने अपने कई नए बेस अमेरिका को दे दिया था जिसमें से कुछ विवादित दक्षिण चीन सागर में हैं।

फिलीपीन्‍स के किसी राष्‍ट्रपति की पिछले 10 साल में यह पहली आधिकारिक यात्रा है। जूनियर मार्कोस ऐसे समय पर हो रही है जब अमेरिका और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। बाइडन ने वाइट हाउस में कहा कि मार्कोस जूनियर इससे पहले अपने पिता के साथ यहां आ चुके हैं। आपका यहां बहुत-बहुत स्‍वागत है। उन्‍होंने प्रण किया कि अमेरिका आगे भी फिलीपीन्‍स की सेना के आधुनिकीकरण को जारी रखेगा। वहीं मार्कोस जूनियर ने कहा कि हाल के घटनाक्रम से फिलीपीन्‍स अब दुनिया के सबसे जटिल भूराजनीतिक हालात में पहुंच गया है।

अमेरिका के साथ रिश्‍ते मजबूत रहा है फिलीपीन्‍स


मार्कोस जूनियर ने कहा कि ऐसे विश्‍व में फिलीपीन्‍स के लिए यह स्‍वाभाविक है कि वह अपने एकमात्र गठबंधन सहयोगी के साथ रिश्‍ते मजबूत करे ताकि रिश्‍तों को फिर से पारिभाषित किया जा सके। ऐसे रिश्‍ते जो हमारे बीच हैं और दक्षिण चीन सागर तथा एशिया प्रशांत क्षेत्र के आसपास बढ़ते तनाव को देखते हुए हमें जिस तरह की भूमिका को निभाना है। इस मुलाकात के बाद जारी साझा बयान में दोनों नेताओं ने अमेरिका और फिलीपीन्‍स के रिश्‍ते की तारीफ की और प्रण किया कि साझा चिंता वाले सभी मुद्दों पर अपनी साझीदारी को बढ़ाया जाएगा।

मार्कोस जूनियर जब से सत्‍ता में आए हैं, वह अमेरिका और चीन के साथ रिश्‍तों को संतुलित करने पर फोकस कर रहे हैं। वह भी तब जब दोनों ही सुपरपावर इस समय हिंद प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने में जुट गए हैं। इससे पहले मार्कोस जूनियर के पूर्ववर्ती रोड्रिगो दुतर्टे ने चीन के साथ रिश्‍ते मजबूत करने पर फोकस कर रहे थे। चीन अभी भी फिलीपीन्‍स का शीर्ष ट्रेडिंग पार्टनर बना हुआ है और जनवरी में मार्कोस जूनियर ने बीजिंग की यात्रा भी की थी। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा कर रहा है जिससे फिलीपीन्‍स के साथ उसका तनाव बढ़ता जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.