रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रद्द ट्रेनें आज से लौटी पटरी पर

Updated on 14-12-2023 03:46 PM

रायपुर । भोपाल रेल मंडल और राजनांदगांव-कन्हान रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन का मेगा ब्लॉक गुरुवार को खत्म हो रहा है। इन दोनों ब्लाक के चलते 48 ट्रेनें प्रभावित हुई थी जिससे यात्रियों को परेशानी बढ़ गई थी। अब ये ब्लाक खत्म होने हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव एवं कन्हान रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन पर तीसरी पटरी तैयार करने के लिए तेजी से नॉन इंटरलॉकिंग का काम चला है। यह ब्लॉक खत्म होने पर 16 लोकल सहित अब सभी ट्रेनें पटरी पर लौटने वाली हैं। रेलवे तीसरी और चौथी रेल लाइन तैयार करने के साथ ही स्टेशन सेक्शनों को दुरुस्त करा रहा है। इसी के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी ब्लॉक लेकर काम कराया जा रहा है। इससे रायपुर, बिलासपुर होकरआने-जाने वाली काफी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

राजनांदगांव रेल लाइन पर 2 से 14 दिसंबर तक रेलवे ने ब्लॉक तय किया था, जिसकी अवधि समाप्त होने पर 16 लोकल ट्रेनें सहित सभी एक्सप्रेस पटरी पर लौटने वाली हैं। इस ब्लॉक से बिलासपुर-भगत की कोठी, बीकानेर जैसी 30 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें भी अलग कैंसिल हुई हैं, जो कि मुख्य रेल लाइन से होकर चलती हैं। इन सभी ट्रेनों के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भगत की कोठी ट्रेन अभी रद्द रहेगी: 14 एवं 16 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह शालीमार स्टेशन से 14 दिसंबर को गाड़ी संख्या 12101 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी। यह ट्रेन रायपुर, बिलासपुर होकर चलती है।

कल से ये सभी ट्रेनें चलेंगी

14 दिसंबर को ब्लॉक खत्म पर होने के बाद 08711 डोंगरगढ-गोंदिया मेमू, गोंदिया-इतवारी मेमू, इतवारी-गोंदिया मेमू , 08712 गोंदिया-डोंगरगढ मेमू, इतवारी-रामटेक मेमू, 08751 रामटेक-इतवारी मेमू, 08754 इतवारी-रामटेक मेमू, 08755 रामटेक- इतवारी मेमू, 08281 इतवारी-तिरोड़ी पैसेंजर, 08284 तिरोड़ी-तुमसर पैसेंजर, 08283 तुमसर-तिरोड़ी पैसेंजर, 08282 तिरोड़ी-इतवारी पैसेंजर स्पेशल, 08267 रायपुर-इतवारी पैसेंजर स्पेशल, 08268 इतवारी-रायपुर पैसेंजर स्पेशल, 18109 टाटा नगर- इतवारी एक्सप्रेस और 18110 इतवारी-टाटा नगर एक्सप्रेस चलने से हजारों यात्रियों को आवाजाही की सुविधा होगी। क्योंकि ये सभी ट्रेनें लगातार कैंसिल चल रही थीं। जबकि बड़ी संख्या में इन ट्रेनों में यात्री सफर करते रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.