कांग्रेस,स्थापना दिवस रैली में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जनों की महा भागीदारी

Updated on 29-12-2023 12:09 PM

रायपुर। कांग्रेस पार्टी की स्थापना के 138 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नागपुर में आयोजित ’हैं तैयार हम’ महारैली ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। महारैली में लाखों लोगों की उपस्थिति ने आने वाले समय में कांग्रेस की भूमिका को जाहिर कर रही थी।रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे जिन्होंने जोशीला भाषण देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

कांग्रेस ने रैली में एलान किया कि देश को आजाद करने वाली कांग्रेस पार्टी देश में तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है महंगाई,बेरोजगारी,महिलाओं पर अत्याचार,भाईचारा बिगाड़ने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लड़ेगी और जीतेगी।

महारैली में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक उपस्थिति छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जनों की रही।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस विधायक दल के नेता डा.चरणदास महंत,रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त समन्वयक मोहम्मद अकबर रैली में मौजूद रहे।

रैली में कांग्रेस शासित कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखदेव सिंह सिद्धू,तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी,कांग्रेस के महामंत्री गण कार्यसमिति के सदस्य गण,अलग अलग राज्यों के वरिष्ठ नेता गण  रैली में शामिल हुए।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले,कन्हैया कुमार सहित अन्य का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री मुकुल वासनिक ने किया।

महाराष्ट्र की उप राजधानी में हुई महारैली में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.