यूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ी सफलता, पुतिन की किंझल मिसाइल ने 'तबाह' किया अमेरिकी पैट्रियट सिस्‍टम

Updated on 17-05-2023 06:51 PM
कीव: रूस और यूक्रेन की जंग को एक साल से ज्‍यादा समय हो गया है। इस जंग में दुनिया ने कई हथियारों का प्रयोग देखा। रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल भी अब इस जंग में जमकर प्रयोग की जा रही है। रूसी मिसाइल के सामने अब अमेरिका का सबसे ताकतवर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम पैट्रियट भी मैदान में है। सीएनएन की तरफ से जानकारी दी गई है कि रूस की तरफ से जब यूक्रेन पर किंझल मिसाइल से हमले जारी थे तो उस समय एक पैट्रियट सिस्‍टम भी ढेर हो गया है। एक अधिकारी के हवाले से सीएनएन ने यह जानकारी दी है। अगर यह बात सच है तो फिर यह अमेरिका के लिए सबसे बड़ा झटका है।


नुकसान के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं
सीएनएन ने बताया है कि कीव में जब रूस ने अपनी सबसे एडवांस्‍ड मिसाइल किंझल दागी तो इससे उलझने की वजह से पैट्रियट को खासा नुकसान हुआ है। अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि पैट्रियट को कैसा और कितना नुकसान हुआ है। नुकसान के बारे में पता लगने पर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को रिपेयर किया जाएगा या फिर इसे कुछ समय के लिए यूक्रेन के युद्ध मैदान से हटा दिया जाएगा। रूस की तरफ से कई मिसाइलों और ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर हमला बोला गया।
सबसे एडवांस्‍ड सिस्‍टम भी हुआ ढेर
रूस ने जमीन से लॉन्‍च होने वाली तीन मिसाइलों के अलावा छह किंझल मिसाइलें यूक्रेन पर दागी थीं। साथ ही नौ कलिबर मिसाइलें भी लॉन्‍च की गई थीं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी इस बात की पुष्टि की गई है। रक्षा मंत्रालय की मानें तो रूस की तरफ से कीव पर हुआ यह अभी तक का सबसे आक्रामक हमला था। अमेरिका में बना पैट्रियट एक एडवांस्‍ड, ट्रक पर फिट हुआ, सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्‍टम है। इसे अमेरिका का सबसे एडवांस्‍ड एयर डिफेंस सिस्‍टम माना जाता है।
अप्रैल में यूक्रेन को मिला था सिस्‍टम
अमेरिका का दावा है कि यह सिस्‍टम बैलिस्टिक से लेकर क्रूज मिसाइलों, एयरक्राफ्ट और ड्रोन के साथ ही बाकी खतरनाक को पलभर में ढेर कर सकता है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने अप्रैल के अंत में इस बात की जानकारी दी थी कि अमेरिका से यूक्रेन की मिलिट्री को कई पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम मिले थे। इस सिस्‍टम के लिए यूक्रेन ने अमेरिका, जर्मनी और नीदरलैंड को शुक्रिया भी कहा था। यह वह तीन देश हैं जिन्‍होंने यूक्रेनी मिलिट्री को सिस्टम देने का वादा किया था।

मई से प्रयोग में
मई महीने की की शुरुआत में, यूक्रेन ने इस बात की पुष्टि की थी कि उसने पैट्रियट मिसाइल सिस्‍टम का प्रयोग रूस की किंझल मिसाइल को ढेर करने के लिए किया है। जो पैट्रियट मिसाइल सिस्‍टम, अमेरिका ने यूक्रेन को दिया है, वह 37 बिलियन डॉलर वाली सुरक्षा सहायता राशि का हिस्सा है। पिछले साल अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को जंग के दौरान ही सैन्य सहायता के तहत में भारी मात्रा में आर्टिलरी, रॉकेट्स, बख्तरबंद वाहन, छोटे और बाकी एडवांस्‍ड हथियार देने का वादा किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.