बेरला में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

Updated on 25-12-2023 02:39 PM

बेमेतरा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी। 25 दिसंबर को नगर पंचायत बेरला में पुराना नगर पंचायत भवन में सुशासन दिवस मनाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर मल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा निकाय में सुशासन स्थापित किये जाने संकल्प लिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 11 स्थित बाज़ार परिसर में वृहद स्तर पर सफ़ाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत बेरला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनीष दुबे ने बताया कि यह सप्ताह सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा जिसके तहत सप्ताह भर निकाय के अलग-अलग क्षेत्र में वृहद स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनीष दुबे ने स्वच्छता के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर की सफाई व्यवस्था में आम नागरिकों को सहयोग देने लगातार अपील कर रहे है जिसके लिए वह लगातार समस्त वॉर्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर नागरिकों को जोड़ने का काम कर रहे है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत पार्षद मानक सिंह चतुर्वेदी, संतोष साहू, शिवझड़ी सिन्हा, श्रीमती लक्ष्मीलता वर्मा, जित्तू जैन, रोहित माहेश्वरी, आशीष सोनी बलराम यादव, नगर पंचायत के उपअभियंता मयंक राठौड़, नगर पंचायत कर्मचारी अजीत वर्मा, ओमप्रकाश शाकार, सुभाषचंद्र सोनी, विपुल चौबे, उपेंद्र बंजारा, खेमराज साहू के साथ वार्ड के स्व सहायता समूह के सदस्यगण, स्वच्छता दीदियां, नगर पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण एवं आम नागरिक उपस्थित हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.