बागी हुए नेताओं का भाजपा ने किया निलंबन खत्म

Updated on 23-10-2022 05:31 PM

रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में बागी हुए नेताओं का भारतीय जनता पार्टी ने निलंबन खत्म कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बागी नेताओं के पत्र पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया। वहीं दूसरी ओर हटाए गए जिलाध्यक्षों को अध्यक्ष राव ने विशेष आमंत्रित सदस्य बना दिया है।

प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बताया कि भिलाई की अनिता अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल का निलंबन वापस लिया गया है। मनेंद्रगढ़ के लखन श्रीवास्तव का निष्कासन समाप्त किया गया है। रायगढ़ के विजय अग्रवाल और महासमुंद के संपत अग्रवाल का निलंबन बहाल किया गया है। विजय और संपत ने हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई थी। खैरागढ़ उपचुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने के मामले में लोकेश्वरी जंघेल, रावल कोचर, राकेश ठाकुर, केशव साहू और रामा साहू का निलंबन किया था। उनके निलंबन को समाप्त नहीं किया गया है। वहीं, सक्ती में अनुशानहीनता के मामले में पार्टी ने संजय कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संजय ने पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों के साथ हाथापाई की और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है। कुम्हारी मंडल भाजयुमो की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच वहां कार्यसमिति को भंग कर दिया गया है।

भाजपा ने 13 संगठन जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष के पद से हटाए गए पांच नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। इसमें रायपुर शहर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, जशपुर के रोहित साय, भिलाई के वीरेंद्र कुमार साहू, नारायणपुर के बृजमोहन देवांगन और सुकमा के हुंगाराम मरकाम शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.