मौसम में बदलाव जलने लगे अलाव

Updated on 22-12-2023 12:54 PM

बेमेतरा। मौसम में आए बदलाव के कारण पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा जिले में इन दिनों सुबह-शाम शीतलहर और सर्दी तेज होने लगी है। इसके चलते बेमेतरा शहर सहित सभी विकासखंडों में नगरपालिका द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। रिक्शा चालकों, दैनिक मजदूरों, आवास विहीन, अदृश्य श्रेणी के निःसहाय व्यक्ति के लिए रैन बसेरा में ठहराने की व्यवस्था की गई है।

दिए गए थे निर्देश : 

बीते मंगलवार को कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने समय-सीमा की बैठक में नगरपालिका अधिकारी को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। जिले में बीते चार-पांच दिनों से सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने लगा है। इसका लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन हो रहा है। सुबह -शाम भी गलन महसूस होने से लोग अलाव का सहारा लेने लगे है। गांवों में भी लोगों को जगह-जगह अलाव तापते हुए देखा जा सकता है। शाम होते ही ठंडक बढ़ने लगती है।

जिले में की गयी व्यवस्था : 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि नगर के नया बस स्टैण्ड, सिगलन चौंक आश्रय स्थल, सिंघौरी शीतला मंदिर, कलेक्टर कार्यालय के आगे साहू किराना स्टोर के पास अलाव की व्यवस्था की गई है । जिससे आम जनता को ठंड से राहत मिल सके। रैन बसेरा बस स्टैण्ड में रिक्शा चालकों, दैनिक मजदूरों, आवास विहीन, अदृश्य श्रेणी के निःसहाय व्यक्ति के लिए व्यवस्था की गई है। वही बस स्टेण्ड, आदि स्थानों पर अलाव जलाई जा रही है। जहां लोग आग तापते देखें जा सकते है। वही बेरला के चिन्हांकित जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार जिले के साजा, और नवागढ़ में भी लोगों को सर्दी से राहत देने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरक्षित स्थलों पर भी अलाव की व्यवस्था की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.