रायपुर की बहादुरी लड़कियों ने बदमाशों को सिखाया सबक

Updated on 27-12-2023 02:05 PM

रायपुर । राजधानी में दो युवतियों की बहादुरी के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल युवतियों ने मोबाइल लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को दबोच लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से तीनों को थाने ले जाया गया। पुलिस ने गुढ़ियारी निवासी आरोपी एक नाबालिग सहित सौरभ श्रीवास्तव एवं राजा साहू को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त वाहन और लूट का मोबाइल जब्त किया है।


गंज थाने में कर्मा चौक गुढ़ियारी निवासी देविका साहू ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थिया गोलबाजार स्थित पूजा ज्वेलरी फैंसी स्टोर्स में काम करती है। 25 दिसंबर को काम करने के बाद रात करीब आठ बजे वह अपनी सहेली अनिता ध्रुव के साथ पैदल घर जा रही थी। निवेदिता स्कूल गुरुनानक चौक के पास वह मोबाइल से अपनी दीदी से बात करने लगी।


इस दौरान पीछे से एक बाइक में सवार होकर तीन लड़के आए। उनमें से पीछे बैठे हुए लड़के ने उसे धक्का देकर हाथ से मोबाइल छीन लिया और सभी भागने लुटेरे भागने लगे, लेकिन युवती ने झट से मोबाइल छीनने वाले लड़के के कालर को पकड़ लिया।


इसके बाद उसकी सहेली अनिता भी उन बदमाशों के साथ भिड़ गई। इससे तीनों लड़के गाड़ी सहित जमीन पर गिर गए। इसके बाद युवतियों ने जोर-जोर से चिल्लाकर देकर राहगीरों को बुलाया। लोगों ने बदमाशों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.