गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना ही रामराज्य है : बृजमोहन

Updated on 01-01-2024 03:12 PM

रायपुर। पहले समय में जब संयुक्त परिवार होते थे तब बड़े बुजुर्गों के जरिए बच्चों को सनातन धर्म के बारे में जानकारी मिलती रहती थी। लेकिन अब एकल परिवार के कारण मां-बाप के पास इतना समय ही नहीं होता है कि अपने बच्चों में सनातन धर्म संस्कृति, संस्कार और ज्ञान की जानकारी दे सकें। ऐसे में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम कथा और श्रीशिव पुराण कथा का आयोजन करके सनातन धर्म को आगे ले जाया जा सकता है। ये संदेश धर्मस्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान कही। अग्रवाल त्रिमूर्ति मंदिर मठपुरैना में राम कथा ज्ञान महायज्ञ में शामिल हुए उन्होंने कथा वाचक साध्वी स्मिता दीदी का सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, तकलीफें सभी के जीवन में आती हैं लेकिन उनसे परेशान होने और डरने की जरूरत नहीं है। प्रभु राम ने भी 14 साल वनवास में गुजारे। इस दौरान बहुत सी तकलीफों का सामना किया। लेकिन जब वापस अयोध्या लौटे तो मर्यादा पुरुषोत्तम बनाकर लौटे।

उन्होंने कहा यह हिंदू जागरण का समय चल रहा है। अयोध्या में जन्म स्थान पर प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर लगभग तैयार हो चुका है। काशी विश्वनाथ और महाकाल में भी कॉरिडोर बन गए हैं। जो हिंदू जागरण का बहुत बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि, जब हम परेशान होते है तब भगवान को याद करते हैं। लेकिन अगर हम भगवान को हमेशा याद करते रहेंगे तो हमारे जीवन में परेशानियां ही नहीं आएंगे।

उन्होंने लोगों से अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहने की बात कही।

यह भी कहा कि गरीबों की चिंता करना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही रामराज्य है, जो मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है। बृजमोहन अग्रवाल महाराजबंध में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह अमृत कथा में भी शामिल हुए और आचार्य पंडित आकाश मिश्र के श्रीमुख से ज्ञानमृत प्राप्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों, भक्तों और कथा वाचकों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.