पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर से मिले ब्रिटिश आर्मी चीफ, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

Updated on 01-06-2023 06:34 PM
इस्लामाबाद: ब्रिटिश सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल सर पैट्रिक सैंडर्स ने बुधवार को पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात की। जनरल मुनीर को पाकिस्तान में मुल्ला जनरल के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान दोनों देशों के सेनाध्यक्षों ने आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत की। पाकिस्तान का दावा है कि ब्रिटिश आर्मी चीफ ने मुलाकात के दौरान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तानी सेना के बलिदान को स्वीकार किया। हालांकि, पूरी दुनिया यह जानती है पाकिस्तानी सेना आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक और पोषक है।

पाकिस्तानी सेना की प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान जारी कर कहा कि जनरल सर सैंडर्स ने रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय में जनरल मुनीर से मुलाकात की। जीएचक्यू में आगमन पर, सीजीएस यूके आर्मी ने यादगार-ए-शुहदा (शहीद स्मारक) पर पुष्पांजलि अर्पित की। पाकिस्तानी सेना के एक दल ने अपने विशिष्ट अतिथि ब्रिटिश आर्मी चीफ जनरल सर पैट्रिक सैंडर्स को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों और पारस्परिक हित के मामलों पर चर्चा की गई।
आईएसपीआर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के प्रयासों में पाकिस्तानी सेना के बलिदान और उपलब्धियों को अतिथि जनरल सर सैंडर्स ने स्वीकार किया। बयान में कहा गया है कि जनरल सर सैंडर्स ने आज रावलपिंडी में ज्वाइंट स्टाफ मुख्यालय में ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा से भी मुलाकात की। ब्रिटिश सेना प्रमुख पांच दिवसीय यात्रा पर सोमवार को पाकिस्तान पहुंचे थे।

आईएसपीआर ने इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक बयान में कहा था कि जनरल सर सैंडर्स की यात्रा पाकिस्तान की विनाशकारी बाढ़ के लगभग एक साल बाद हुई है। इस बाढ़ में पाकिस्तान का लगभग एक-तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया था। पाकिस्तान का अनुमान है कि इस बाढ़ से 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए थे। बयान में कहा गया है कि ब्रिटेन का रक्षा मंत्रालय पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष के अनुरोध पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए सहायता प्रदान करने, आठ नावों और 10 पोर्टेबल जनरेटरों में सहायता प्रदान करने में सीधे तौर पर शामिल था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.