बुधराम का बन रहा पक्का मकान, बारिश में अब नहीं होना पड़ेगा परेशान

Updated on 21-12-2023 01:13 PM

कोरबा। मजदूरी का काम करने वाले बुधराम अघरिया का सपना था कि उसका भी कोई पक्का मकान हो, ताकि बारिश के दिनों में उनके परिवार को परेशान न होना पड़े। मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करनेे वाले बुधराम को जब जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उनका नाम भी आवास के लिए चयनित किया गया है तो उन्हें बहुत खुशी हुई। अपना नाम आवास के लिए चयनित होने के पश्चात् उन्होंने जनपद के अधिकारियों से संपर्क किया। अब खाते में राशि मिलने के पश्चात् बुधराम अपने पक्का मकान का सपना पूरा कर रहा है। बुधराम अपने बेटे के साथ अपनी ही देखरेख में पक्का मकान का निर्माण करा रहा है। जल्दी ही घर बन जाने से उनकी परेशानी दूर हो जाएगी।

पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मोरगा के जूनापरा में रहने वाले बुधराम अघरिया ने बताया कि गरीबी की वजह से पक्का मकान का सपना उसके लिए महज एक सपना ही था। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह एक दिन पक्का मकान बना लेगा। बुधराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राही के रूप में उनका नाम आने के पश्चात् उन्हें आवास निर्माण के लिए राशि बैंक खाते में प्राप्त हुई। राशि मिलने के पश्चात् वह अपना मकान बना रहा है। कुछ दिनों के भीतर घर पूरी तरह से बन जाएगा और वे अपने परिवार के साथ पक्के मकान में शिफ्ट हो जाएंगे। बुधराम ने बताया कि वे वर्तमान में कच्चे मकान में निवास करते हैं। मकान कच्चा होने की वजह से बारिश में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खपरे से भी पानी नीचे टपकने से बिस्तर भीग जाते थे। अब पक्का मकान बनने से उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी। बुधराम ने प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 दिसंबर को प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में 18 लाख आवास बनाने का निर्णय भी लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.