शहर के मास्टर प्लान को लेकर बिल्डर्स-आर्किटेक्ट साथ बैठे,शासन को भेजेंगे सुझाव

Updated on 24-11-2022 04:04 PM

रायपुर

हाल ही में शासन ने शहर का मास्टर प्लान प्रस्तावित किया है जिसमें क्या कुछ संशोधन की गुंजाइश हैं लोगों से सुझाव भी मांगे गए हैं। वैसे तो नगर निवेश संचालनालय में रोजाना सुझाव पहुंच रहे हैं। परन्तु शहर के बिल्डर्स व आर्किटेक्ट की एक दिन पहले हुई साझा बैठक को महत्वपूर्ण मान सकते हैं क्योकि इनकी महती भूमिका इस कार्यक्षेत्र में हैं। वैसे तो उन्होने मास्टर प्लान का स्वागत किया है लेकिन फिर भी कई सारी सुधार की गुंजाइश हैं जो शहर के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। शहर के एक निजी होटल में क्रेडाई के सदस्य व आर्किटेक्टों के बीच हुई बैठक में बहुत से सुझाव आए।

क्रेडाई के सचिव संजय रहेजा ने बताया कि अपना शहर और कैसे बेहतर हो मास्टर प्लान जरूरी है। जब शासन ने इसे तैयार किया और उनसे सुझाव मांगा है तो एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते क्रेडाई ने संयुक्त रूप से बिल्डर्स व आर्किटेक्ट के बीच चर्चा की है जिसमें बहुत से अच्छे सुझाव आए हैं। कुछ खामियां भी सामने आई है उन्हे कैसे सुधारा जा सकता है इस पर चर्चा हुई। क्रेडाई की ओर एक सुझाव पत्र शासन को भेजा जायेगा और उनसे आग्रह किया जायेगा क्या कुछ संशोधन के योग्य है। यदि शासन की ओर से उन्हे प्रस्ताव मिलता है कि नगर निवेश विभाग के साथ कोई बैठक कर लें तो भी वे तैयार  हैं। अपने शहर की एक अच्छी पहचान बने इसमें सब की सहभागिता भी जरूरी है।

बैठक में क्रेडाई के अध्यक्ष मृणाल गोलछा,सचिव संजय रहेजा,पंकज लाहोटी,रवि फतनानी,विजय नथानी,रमेश राव,राकेश पांडेय,आयुष मोदी,जीएस राजपाल,अशोक खूबचंदानी,प्रितेश कटारिया,मुरलीधरन केवलानी,मुकेश बजाज सहित सीनियर्स क्रेडाई मेंबर्स व आर्किटेक्ट बैठक में शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.