अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

Updated on 12-12-2023 03:14 PM

भिलाई।  वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा शहर में अवैध रूप से संचालित चिकन मटन दुकान, चौक चौराहों पर ठेला व पसरा लगा यातायात मार्ग में अवरोध बनने वालों के विरूद्ध अभियान चला कर इन्हें तत्काल बेदखल करने के निर्देश बाद आज सुबह से निगम ने बेदखली अभियान चलाया। पावर हाऊस सब्जी मंडी के पास में अवैध रूप से संचालित चिकन मटन दुकान, चौक चौराहों पर ठेला व पसरा लगाने वाले तथा जीई रोड किनारे सामान घेरकर सडक़ बाधा करने वालों के विरूद्ध बेदखली कार्रवाई की गई। शीतला काम्पलेक्स पावर हाउस क्षेत्र के कसाई मोहल्ले में नाली के ऊपर टीन शेड डाल कर किये गये अवैध निर्माण को राजस्व अधिकारी व जोन आयुक्त की उपस्थिति में जेसीबी से ध्वस्त किया गया तथा जीई रोड में लम्बे समय से लगे प्रचार-प्रसार के गेट को हटाया गया। नगर पालिक निगम भिलाई की बेदखली टीम ने आज साक्षरता चौक से सर्विस रोड पर विक्रय के लिए खड़े किए गए गाड़ी को हटवाया, एक आटो एजेंसी द्वारा इलेक्ट्रिकल व्हीकल प्रदर्शन के लिए अस्थायी छतरी डाल सडक़ बाधा कर रखा गया था।

उसे जब्त कर रास्ते के आवागमन को खोला गया। पावर हाउस सब्जी मार्केट में पुराना रोजगार कार्यालय के सामने लगे अस्थायी शेड को स्वयं से हटाने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दी। निगम टीम को कसाई मोहल्ला पावर हाउस में नाली पर ईट व टीन से शेड बनाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिससे नाली के सफाई में भी बाधा आ रही थी, जिसे पुलिस बल की उपस्थिति में शेड तथा सीमेंट टंकी जो नाली के उपर बनी थी, उसे जेसीबी से ध्वस्त किया गया। गौरतलब हो कि विधायक रिकेश सेन के निर्देश बाद भिलाई निगम द्वारा चलाए जा रहे बेदखली अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन, मछली दुकान पर ताबड़तोड़ कार्रवाई आज की गई। निगम की टीम ने खुर्सीपार स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर, कालीबाड़ी नाला, ओम शांति ओम चौक, भगवा चौक, जुनवानी चौक, जुनवानी नाला, जुनवानी पेट्रोल पंप सहित विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से संचालित चिकन-मटन, मछली दुकान पर कार्रवाई करते हुए बेदखल किया गया, साथ ही चौक-चौराहों के किनारे ठेला, फल सब्जी बेचने वाले जो आवागमन को प्रभावित करते हैं, ऐसे लोगों को बाजार नहीं लगाने की हिदायत दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.