मुख्यमंत्री के समक्ष 60 हजार रूपए की खरीददारी के साथ डोंगरगढ़ में सी-मार्ट का हुआ शुभारंभ

Updated on 21-11-2022 04:33 PM

राजनांदगांव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगढ़ में सी-मार्ट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के समक्ष 60 हजार रूपए की खरीददारी के साथ सी मार्ट का शुभारंभ हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग ने अपने विभाग की जरूरत के लिए की खरीददारी। इसे पूजा सामग्रियों के लिए खास तौर पर खोला गया है।

पूर्व में ट्रायल के दौरान एक सप्ताह में 70 हजार रूपए की बिक्री हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां मां बम्बलेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कई प्रकार के अच्छे सामानों की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ मां बम्बलेश्वरी का विशेष महत्व है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी और श्रद्धालु आते हैं। इन सभी को छत्तीसगढ़ी परंपरागत सामग्रियों की खरीदी का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विकासखंड स्तर पर प्रारंभ की गई इस पहल के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। पहले यहां की सामग्री राजनांदगांव स्थित सी-मार्ट बिक्री के लिए भेजते थे, लेकिन अब यहां डोंगरगढ़ के सी-मार्ट में विविध सामग्री उपलब्ध रहेगी।

डोंगरगढ़ के सी-मार्ट में माता की चुनरी, प्रसाद, पूजन सामग्री, मां बम्लेश्वरी की फोटो, सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, आचार, पापड़, बड़ी सहित परंपरागत छत्तीसगढ़ी उत्पाद का स्टॉक रखा गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़ भूवनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यायवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, समाज सेवी पदम कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनधि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.