पेड़ से टकराई कार, टीचर की मौके पर मौत:सामने से आ रहे वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुई गाड़ी, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

Updated on 05-12-2022 10:10 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में कोचिंग टीचर की मौत हो गई। दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, एक युवती भी घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार कोचिंग टीचर दोस्तों के साथ अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार को सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना कोटा थाना क्षेत्र के गनियारी के पास की है।

जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अमसेना निवासी अभिषेक चौबे (26) कोचिंग टीचर मंगला चौक स्थित भारती कोचिंग सेंटर में पढ़ाते थे। कोटा में रविवार को उनके किसी दोस्त की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए अभिषेक, अपने दोस्त मुकेश, उनकी पत्नी पल्लवी, नेहा परिहार और भानुप्रताप मानिकपुरी के साथ कोटा गए थे। सभी एक ही कार में सवार थे और शादी समारोह के बाद तड़के करीब 2.30 बजे बिलासपुर लौट रहे थे।

राधिका वॉटर पार्क के पास हुआ हादसा
उनकी कार गनियारी-नेवरा के पास राधिका वॉटर पार्क के पास पहुंची ही थी, तभी करीब 3 बजे सामने से आ रही किसी चार पहिया वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दिया, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन की हालत गंभीर, अस्पताल में है भर्ती
इस हादसे में मुकेश, पल्लवी और भानुप्रताप मानिकपुरी गंभीर रूप से घायल हैं। वहा से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस और संजीवनी 108 को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सभी को सिम्स पहुंचाया, जहां से मुकेश और पल्लवी को अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, भानुप्रताप सिम्स के आईसीयू में भर्ती है।

बोलने की हालत में नहीं है नेहा
इस घटना में नेहा परिहार भी घायल हैं, पर उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है। लिहाजा, प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्‌टी कर दी गई। नेहा बदहवाश है और रो-रोकर उसका बुरा हाल है। इसके चलते पुलिस को इस हादसे में घायल बाकी लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.