झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ले ली मासूम की जान

Updated on 26-12-2023 02:35 PM

बिलाईगढ़। विधानसभा के गाँव कुशगढ़ में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली है। बताया जा रहा कि बच्ची को मामूली सर्दी-खांसी थी और ईलाज के लिए थरगांव के गीता मेडिकल स्टोर्स वाले के पास ले गया था।

जहाँ  मेडिकल स्टोर्स वाला ने बच्ची को इंजेक्शन लगाने की जरूरत बताकर बच्ची को इंजेक्शन लगा दी।  इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई। मौत होने के बावजूद दो घंटे के बाद बच्ची को होश आजाने का हवाला देकर जबरन अग्रवाल नर्सिंग होम  में भर्ती करा दिया जिसके बाद  नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया ।जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी सलिहा थाना को  दी ।

इधर घटना की जानकारी के बाद सलिहा थाना पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर पी एम के लिए बिलाईगढ़ रवाना किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

इधर मीडिया की टीम को भी घटना की जानकारी मिली।  मीडिया टीम मौके पर थरगांव गीता मेडिकल स्टोर्स पहुँचा और जानकारी लेना चाही लेकिन मेडिकल संचालक मेडिकल बन्द कर मौके से नदारद मिला। वहीं आसपास से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के पश्चात से ही मेडिकल संचालक फरार है, कयास लगाया जा रहा कि उनके पास मेडिकल संचालन हेतु दस्तावेज होंगे किन्तु डॉक्टरी से सम्बंधित डिग्री और दस्तावेज नहीं है बावजूद बेखौफ डॉक्टरी कर रहें हैं।

आसपास के लोंगों ने आगे और जानकारी दी कि इनसे पहले भी इनके द्वारा बिलाईगढ़ धनसिर में भी दो जिंदगियों से खिलवाड़ कर चुका है ऐसे में कुशगढ़ के मामले को मिलाकर कहा जाए तो अब तक तीन जिंदगियों के जान से खिलवाड़ कर लिया है। आखिरकार कब तक ए झोलाछाप डॉक्टर आम लोंगों की जिंदगी से खिलवाड़ करता रहेगा। ऐसे में प्रशासन नींद से कब जागेगी और इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसके मेडिकल लाइसेंस रद्द कर क्या कार्रवाई करेगी । इस पर जनता टकटकी लगाए देख रही है। 

फिलहाल परिजन द्वारा न्याय की गुहार लगाई जा रही है। अब  गीता मेडिकल स्टोर्स संचालक पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कैसी कार्रवाई करता है देखना लाजमी होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.