सीबीआई ने आरएमएल में की कार्रवाई:मरीजों से रिश्वत के आरोप में 2 डॉक्टर समेत 9 अरेस्ट

Updated on 09-05-2024 01:25 PM

सीबीआई ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के 2 डॉक्टरों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करने वाले भी शामिल हैं। ये लोग पूरा रैकेट चलाकर अस्पताल में आने वाले मरीजों से इलाज के नाम पर रिश्वत वसूल रहे थे।

कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर पर्वतगौड़ा और डॉक्टर अजय राज पर मेडिकल उपकरण सप्लाई करने वाली कंपनी और उनके प्रतिनिधियों के जरिए मरीजों से रिश्वत मांगने का आरोप है। इसकी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की।

जांच में पुष्टि हुई कि ये लोग आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के जरिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मरीजों से वसूली कर रहे थे। सीबीआई की ओर से इस मामले में 7 मई को आईपीसी की धारा 120बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि नागपाल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक नरेश नागपाल अस्पतालों में उपकरणों की आपूर्ति करते हैं।

एफआईआर में और भी लोगों के नाम शामिल
पुलिस एफआईआर के ​मुताबिक, जिन लोगों पर रिश्वत मांगने का आरोप है उनमें कॉर्ड‍ियोलॉजी विभाग के अस्टिटेंट प्रोफेयर डॉ. पर्वतगौड़ा (द्वारका सेक्‍टर-4 निवासी), इसी विभाग के डॉ. अजय राज (ओल्ड राजेंद्र नगर निवासी) के अलावा अस्पताल के सीन‍ियर टेक्निकल इंचार्ज रजनीश कुमार, क्लर्क भुवाल जायसवाल और संजय कुमार, नर्स शालू शर्मा भी शामिल हैं।

साथ ही नरेश नागपाल (नागपाल टेक्‍नोलॉजीज प्रा. लि. के ऑनर), भरत स‍िंह दलाल (मैसर्स भारती मेडिकल टेक्‍नॉलोजीज), अबरार अहमद (डायरेक्‍टर, मैसर्स साइनमेड प्रा. लि.), आकर्षण गुलाटी (क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर, मैसर्स बॉयोट्रोन‍िक्स प्रा. लि.), मोनिका सिन्हा (कर्मचारी, बॉयोट्रोनिक्स) सहित कुछ अन्य लोग भी इस मामले में आरोपी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.