पाँच प्रान्तों के मांझी सैनिकों का समारोह और अगासदिया सम्मान हुआ मांझी धाम में

Updated on 08-12-2023 03:04 PM

बालोद। डौंडीलोहारा तहसील के बघमार गांव में मांझी उत्सव तीन दिन 05 दिसम्बर से 07 दिसम्बर तक चला । हजारों मांझी सैनिक छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा उड़ीसा से आए । सैनिकों के परेड़ का नेतृत्व कुंभदेव कांगे ने किया । मांझी  की बेटी राजकुमारी कांगे लिखित पुस्तक का विमोचन हुआ । प्रथम दिवस 5 दिसम्बर को देवपूजन समारोह में राजमाता फुलवा देवी तथा मुख्य अतिथि दुर्ग मंडी अध्यक्ष अश्विनी साहू ने मांझी के चित्र पर माल्यार्पण का समारोह कर उद्घाटन किया । अश्विनी साहू ने कहा कि यह मेरे जीवन का अद्भुत समारोह है । इस समारोह में छत्तीसगढ़ की आत्मा के दर्शन हुए । मांझी  ने छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान, मान बढ़ाया । कार्यक्रम संचालन राजीव उइके ने किया ।

दूसरे दिन 06 दिसम्बर को कांकेर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव और समारोह के अध्यक्ष लेखक .एस. राना, विशेष अतिथि बी.एल. ठाकुर, मुनीलाल निषाद, खड़ानंद वर्मा, बद्रीप्रसाद निषाद थे । अगासदिया कंगला मांझी सम्मान प्रफुल्ल ठाकुर, एस.पी. तथा शहीद दुर्वाशाल लाल निषाद सम्मान परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त देवव्रत सिरमौर को प्रदान किया गया । डॉ. उर्मिला शुक्ल को अगासदिया संत पवन दीवान सम्मान प्रदान किया गया ।

लेखक दिनेश चौहान ने पवन दीवान एवं परदेशीराम वर्मा का पेंसिल से निर्मित चित्र भेंंट करते हुए कहा कि दोनों ने दस वर्षों तक साथ रहकर इस मांझी धाम को छत्तीसगढ़ का गौरवग्राम बनाने में भरपूर सहयोग  किया । इसलिए मैंने राजिम के साधक पवन दीवान एवं छत्तीसगढ़ के चर्चित साहित्यकार परदेशीराम वर्मा का चित्र बनाकर भेंट किया । दिनेश चौहान का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया । कार्यक्रम में कुंभदेव ने स्वागत भाषण दिया । राजमाता फुलवादेवी कांगे ने कहा कि अब हमारी नई पीढ़ी मेरे काम को आगे बढ़कर सम्हाल रही है ।

मैं बहुत आशा करती हूँ कि आदिवासी समाज मांझी  के सपनों को पूरा करेगा । आगे बढ़ेगा । जागकर अपना सही हक लेगा । संयोजक डॉ. परदेशीराम वर्मा ने कहा कि मुझे मांझी समारोह में 18 वर्षों से संयोजन का काम करते हुए बहुत कुछ सीखने को मिला । यह स्वाभिमानी, दाता और देशप्रेमी समाज है । आदिवासी सबको मान देता है । वह एक दिन अपना असली हक भी पायेगा यह मेरा विश्वास है । तीसरे दिन  7 दिसम्बर को बस्तर के कलाकारों ने ढुलकी नृत्य प्रस्तुत किया । कंकालीन गांव  के गंगासागर नृत्यदल ने कार्यक्रम दिया । बघमार गांव के तथा अन्य राज्यों से आए सिपाहियों के बच्चों ने कार्यक्रम दिया ।

मिथिलेश नूरूरी मुख्य अतिथि थे । जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष नरूरी ने कहा कि मांझी धाम से बालोद और छत्तीसगढ़ को बहुत आशाएं हेै । कार्यक्रम के अध्यक्ष राजा राम तराम थे । कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रमों का संचालन प्रख्यात कलाकार महेश वर्मा एवं राजीव उइके ने दिया ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.