छत्तीसगढ़ डायसिस करेगा गैस मेमोरियल सेंटर-ग्राउंड का प्रबंधन ...

Updated on 11-01-2024 02:09 PM

रायपुर। राजधानी के जयस्तंभ चौक पर ऐतिहासिक इमारत गास मेमोरियल सेंटर और आकाशवाणी केंद्र के सामने गास मेमोरियल ग्राउंड का प्रबंधन अब चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की छत्तीसगढ़ डायसिस करेगा। अब तक इसकी देखरेख का जिम्मा जबलपुर डायसिस के पास था।

दिल्ली में सीएनआई मुख्यालय सिनोड से एक पत्र इस आशय का छत्तीसगढ़ डायससि के बशिप एसके नंदा को बुधवार को प्राप्त हुआ है। मॉडरेटर बिजय के. नायक और जनरल सेक्रेटरी रेवरेंड डॉक्टर डी.जे. अजीथ कुमार ने बिशप नंदा को छत्तीसगढ़ डायसिस के नाम संस्था व ग्राउंड का पंजीयन कराने को कहा है।  छत्तीसगढ़ डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस ने बताया कि  सामाजिक क्षेत्र में इस संस्था ने छत्तीसगढ़ में अनुकर्णीय सेवाएं दी हैं। जबलपुर डायसिस के बिशप अजय उमेश जेम्स ने 1 दिसंबर को सीएनआई के मॉडरेटर द मोस्ट रेवरेंड बी.के. नायक को पत्र लिखकर गास मेमोरियल सेंटर प्रबंधन का चार्ज छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप को सौंपने का आग्रह किया था। उन्होंने मॉडरेटर को स्मरण दिलाया कि छत्तीसगढ़ दौरे के वक्त उन्होंने घोषणा की थी कि जल्द ही गास मोमोरियल का प्रबंधन छत्तीसगढ़ डायसिस को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसलिए हम आपके संकल्प पत्र का इंतजार कर रहे हैं। बिशप जेम्स ने आग्रह किया था कि जबलपुर से इस संस्था का प्रबंधन करना काफी कठिन महसूस होता है। इस वजह से इसका सोसायटी रजिस्ट्रेशन जबलपुर डायसिस से बदलकर छत्तीसगढ़ डायसिस करवा दिया जाए, ताकि यह संस्था और बेहतर तरीके से संचालित हो सके। इसका चार्ज छत्तीसगढ़ के बिशप को सौंप दिया जाए। लॉरेंस के अनुसार गास मेमोरियल को लेकर स्थानीय मसीहीजनों ने लगभग तीन दशकों तक लंबा संघर्ष किया। इसके बाद यह जीत मिली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.