छत्तीसगढ़िया आदिवासियों में आर्मी के प्रति बढ़ा प्रेम:3662 युवा पहुंचे अग्निवीर बनने

Updated on 02-12-2022 07:01 PM

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 1 से 8 दिसंबर तक सेना के लिए अग्निवीर की भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इसके लिए हर दिन तीन से चार हजार युवा छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के अलग-अलग राज्यों से पहुंच रहे हैं। इस भर्ती में सबसे बड़ी बात यह देखने में आ रही है कि जंगल में अच्छे तरीके से रह पाने वाले आदिवासी वर्ग के लोगों में सेना के प्रति रुझान बढ़ा है। भर्ती में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के युवा भाग ले रहे हैं।

बलरामपुर जिले से आए कृष्ण कुमार सिंह आदिवासी समुदाय से हैं। उनका कहना है कि वह शुरू से देश के लिए काफी कुछ करना चाहते थे। इसलिए पैदल चलकर साइकिल फिर बस से अंबिकापुर पहुंचे और वहां से ट्रेन पकड़कर दुर्ग पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय युवा भी आए हैं। इसी वर्ग से आए नंद गोपाल सिंह का कहना है कि अग्निवीर बनकर वो भारत की सेवा करना चाहते हैं। चार साल देश को देने के बाद वो फिर से एसएससी और दूसरी सेवा की तैयारी करेंगे। अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि आदिवासी वर्ग में देश के लिए कुछ करने की काफी लालक है। अग्निवीर वह मौका है, जिसमें भर्ती होकर वो अपना सपना पूरा कर पाएंगे। उनका कहना है कि उनके साथ-साथ और भी जो बच्चे तैयार हो रहे हैं वह सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

5586 में पहुंचे 3662 युवा

सेना भर्ती के पहले दिन 4 जिलों के 5586 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 3662 युवा भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे। इन युवाओं के रूकने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई गई है। सारी व्यवस्थाओं की निरंतर मानिटरिंग कराई जा रही है।

उपसंचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से युवाओं की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। नोडल अधिकारी लगातार स्थिति की मानिटरिंग में लगे हुए हैं। जहां भी किसी तरह की दिक्कत होती है समाधान के लिए तुरंत निर्देशित किया जाता है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने भी सेना भर्ती स्थल में पहुंच कर सुविधाओं का जायजा लिया।

8 दिसंबर तक चलेगी भर्ती
1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक होने वाली भर्ती 1 व 2 दिसंबर को बलरामपुर, बेमेतरा, जांजगीर चांपा, 3 दिसंबर को बलौदाबाजार, मुंगेली, 4 दिसंबर को बिलासपुर, कोंडागांव, कोरिया, रायगढ़, 5 दिसंबर को बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, गरियाबंद, कबीरधाम, कोरबा, जशपुर, राजनांदगांव, 6 दिसंबर को धमतरी व जीपीएम जिले के युवा हिस्सा लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.