मुख्यमंत्री ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद की जयंती पर नमन

Updated on 11-11-2022 05:05 PM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान को याद करते हुए कहा है कि आजाद भारत में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ शिक्षा व्यवस्था के सुधार में मौलाना अबुल कलाम आजाद जी का बड़ा योगदान रहा है। उनकी याद और सम्मान में उनके जन्मदिन 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

श्री बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के पदचिन्हों पर चलकर छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सुविधायुक्त वातावरण देने के लिए आत्मानंद स्कूलों की स्थापना की गई है। निर्धन और दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को भी अब शहरों के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तरह शिक्षा के अवसर और संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। वास्तविक अर्थों में यह देश के प्रथम शिक्षा मंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…
 13 March 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा में पुलिस ने करीब ढाई एकड़ में लगी अफीम उखाड़कर जब्त की है। यहां से 285 बोरे अफीम के पौधे बरामद हुए, जिनका वजन…
Advt.