बच्चों के रेस्क्यू एवं पुर्नवास अभियान 31 जनवरी तक

Updated on 13-01-2024 02:19 PM

बीजापुर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशन एवं कलेक्टर अनुराग पाण्डे के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिले में सड़क पर रहने वाले बच्चों, बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृति में लिप्त बच्चों के रेस्क्यू एवं पुर्नवास हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेन्द्र महिनाग द्वारा इस अभियान की क्रियान्वयन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत ऐसे बच्चे जो बिना किसी सहारे सड़को पर रहते है और रात में निकट के झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले अपने परिवारो के पास वापस आ जाते है, ऐसे श्रेणी के बच्चे अपनी उत्तर जीविका भोजन, वस्त्र, आश्रय एवं संरक्षण हेतु प्रतिदिन विभिन्न प्रकार संघर्षो एवं चुनौतियो का सामना करते है उन बच्चों का चिन्हांकन कर उनका संरक्षण प्रदान करने शिक्षा एवं अन्य जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराने उनके परिवारो को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उनके प्रशिक्षण एवं उनके रोजगार की व्यवस्था हेतु विभिन्न विभाग के समन्वय से कार्य योजना अनुसार 12 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक विशेष अभियान चलाया जावेगा। जिले में भ्रमण के दौरान इस प्रकार से कोई भी बच्चा जो कि संघर्ष से जीवन यापन कर रहे है। उनकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को उपलब्ध कराये। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि चिन्हांकित बालको को बालक कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर किशोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं नियम 2018 के प्रावधानो के अनुसार पुर्नवास की कार्यवाही किया जाना है। साथ ही पोर्टल पर सभी बच्चो की जानकारी संधारित किया जाना है। स्ट्रीट सिचवेशन वाले बच्चो के रेस्क्यू हेतु तत्काल जिला बाल संरक्षण ईकाई को सूचित किया जाना है। ऐसे बच्चों को बालक कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानो के अनुसार पुर्नवास की प्रक्रिया किया जाना है। बच्चो के बेहतर भविष्य एवं उनके परिवारो को कौशल उन्नयन से जोडते हुए बच्चो के स्वास्थ्य एव शाला प्रवेश तथा उनकी शिक्षा निरंतर रखने एवं उनके आश्रय रहने हेतु उपाय किया जावेगा। स्ट्रीक चिल्ड्रन वाले बच्चों के लिए यह एक सतत् प्रक्रिया है। इस कारण अभियान के समाप्ति के पश्चात भी बच्चों का सतत् रूप से चिन्हांकन एवं बाल स्वराज के पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही की जावेगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.