पाकिस्‍तान में इमरान बनाम मुनीर की जंग से घबराए चीन, सऊदी अरब और यूएई, प्रिंस ने भेजा दूत

Updated on 17-05-2023 06:56 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में विस्‍फोटक राजनीतिक हालात से उसके दोस्‍त देश चीन, सऊदी अरब और यूएई घबरा गए हैं। चीन के पाकिस्‍तान को 'घर' सुधारने की सलाह के बाद यूएई के राष्‍ट्रपति पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को फोन करके मध्‍यस्‍थता का प्रस्‍ताव दिया था। असीम मुनीर ने इस प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया था। अब सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान ने अपने विशेष दूत को पाकिस्‍तान भेजा है। सऊदी अरब के उप गृहमंत्री डॉक्‍टर नसीर बिन अब्‍दुल अजीज अल दाऊद मंगलवार को पाकिस्‍तान पहुंच गए हैं।

पाकिस्‍तान सरकार का दावा है कि सऊदी दूत 'रोड टु मक्‍का प्रॉजेक्‍ट' पर समझौते के लिए पहुंचे हैं। पाकिस्‍तान सरकार ने कहा है कि इस प्रॉजेक्‍ट से हज यात्रा बहुत आसान हो जाएगी। उसने कहा कि यह सऊदी अरब का ही प्रॉजेक्‍ट है। वहीं पाकिस्‍तानी विश्‍लेषकों का कहना है कि सऊदी प्रिंस ने इमरान और सेना के बीच विवाद को शांत करने के लिए अपने उप गृहमंत्री को भेजा है। सऊदी अरब ने बड़े पैमाने पर पाकिस्‍तान को कर्ज दे रखा है और उसका काफी असर है। इमरान खान और जनरल मुनीर के विवाद अपने चरम पर पहुंच गया है। इमरान खान के समर्थकों ने पिछले दिनों अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद देश में जमकर हिंसा की थी।

इमरान खान पर मंडराया महासंकट


पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने न केवल सेना के रावलपिंडी स्थित मुख्‍यालय में तोडफोड़ की बल्कि लाहौर में आर्मी के कोर कमांडर के घर को भी जला दिया था। इस घर को जिन्‍ना हाउस के नाम से भी जाना जाता है। इमरान खान समर्थकों की इस हिंसा के बाद पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ऐक्‍शन में आ गए हैं। अब सेना इमरान खान और इन पीटीआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ आर्मी ऐक्‍ट और आफिशियल सीक्रेट ऐक्‍ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है।

इन दोनों कानूनों को काला कानून कहा जाता है और इसके तहत उम्रकैद से लेकर मौत की सजा दी जा सकती है। इससे पहले संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति ने जनरल मुनीर को फोन करके विवाद सुलझाने में मदद करने का प्रस्‍ताव दिया था। यूएई के राष्‍ट्रपति ने कहा कि वह पाकिस्‍तान में स्थिरता के लिए हर तरह की मदद करने को तैयार हैं। यूएई के इस प्रस्‍ताव को जनरल मुनीर ने भाव नहीं दिया था। पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख अब इमरान खान के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई के लिए तैयार दिख रहे हैं। पाकिस्‍तानी विश्‍लेषकों का कहना है कि इसी वजह से सऊदी प्रिंस ने अपने दूत को भेजा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.