सीएम साय पहुंचे बालोद, 173 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया

Updated on 17-01-2024 02:52 PM

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को बालोद जिले के गुंडरदेही पहुंचे, उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने जिले को 173 करोड़ रुपये से अधिक के 83 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास कार्यो की सौगात दी। जिसमें 4.900 करोड़ रूपये लागत के 23 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन और 168.18 करोड़ रूपये लागत के 60 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 17.414 करोड़ रूपये लागत के 24 कार्य, डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 140.188 करोड़ रूपये के लागत के 20 कार्य, गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत 10.583 करोड़ रूपये लागत के 16 कार्यो का लोकार्पण और डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 4.703 करोड़ रूपये लागत के 21 कार्य और गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 0.200 करोड़ रूपये लागत के 02 कार्यो का भूमि पूजन कर जिलेवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, जिला अग्रणी बैंक, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के स्टालों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में दो हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के अंतर्गत दो हितग्राहियों को चेक वितरण किया। उन्होंने खाद्य विभाग के स्टॉल में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के 11 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन भी प्रदान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.