कलेक्टर ने किया बड़े तुमनार छात्रावास का औचक निरीक्षण

Updated on 25-11-2022 04:17 PM

दंतेवाड़ा

कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने गीदम विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े तुमनार स्थित बालक आश्रम छात्रवास पहुंचे। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत देखे। सर्वप्रथम पूरे आश्रम परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 9 वीं के छात्र विजय वेक मलेरिया से पीड़ित बच्चे की खबर कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शीघ्र बच्चे से मिल उनकी तबीयत पूछते हुए डॉ द्वारा दी गयी दवाइयों के बारे में पूछा। साथ ही अधीक्षक से उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने को कहा।

उन्होंने परिसर में लगे पोषण बाड़ी में लगी सब्जियां जैसे-बरबट्टी, तोरई, लौकी, भिंडी, अन्य भाजियों का अवलोकन किया। अधीक्षक ने बताया कि यहां बच्चों के साथ मिलकर सब्जियां उगाई गयी है जिनका भोजन में भी उपयोग किया जाता है। उन्होंने छात्रावास में विद्युत व्यवस्था, भोजन तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने शयन कक्ष, छात्रों के कमरों में प्रकाश व्यवस्था, कंप्यूटर कक्ष, शौचालय एवं रसोई का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खाद्य भंडार कक्ष में बच्चों को दी जा रही खाद्य पदार्थों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वहां साफ-सफाई, प्रबंधन व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं की प्रशंसा की।

इसके पश्चात कलेक्टर ने छात्रावास के जिम का भी अवलोकन किया। वर्तमान में बच्चों के लिए आश्रम परिसर के बाहर ओपन जिम की सुविधा है। जहां बच्चे सुबह और शाम इस ओपन जिम में व्यायाम कर खुद को फिट रख ओपेन जिम का लाभ ले रहे हैं। साथ ही लगे खेल ग्राउंड में अपनी पसंदीदा खेल जैसे फुटबॉल, क्रिकेट का लाभ ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रहकर पढने वाले विद्यार्थियों से भी मुलाकात की, उनसे चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्रों से आश्रम में रहने, खाने और पढने की सुविधाओं के बारे में भी पूछा। बच्चों ने बताया कि आश्रम में रहने की व्यवस्था अच्छी है। नियमित रूप से समय पर नाश्ता और दोनों समय में भोजन छात्रों को मिलता है। इसके साथ ही पढने के लिए किताबें, पलंग के पास ही टेबल और सामान रखने के लिए रैक, अलमारी भी हॉस्टल में उपलब्ध है।

कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें मेहनत व लगन से पढ़ाई कर आगे बढने प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी विषय को रटे नहीं, उसे समझ कर याद रखने की कोशिश करें। कलेक्टर ने कहा कि पढ़ाई करना दुनिया का सबसे आसान काम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल देने और सभी सुविधाएं देने में प्रशासन हमेशा तत्पर रहेगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री ललितादित्य नीलम, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन, आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त डॉ. आनंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार सोम सहित अन्य मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.