कलेक्टर ने बांधा तालाब, राम मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

Updated on 15-01-2024 02:58 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। जिसके तहत उन्होंने सर्वप्रथम नवीन बस स्टैण्ड का अवलोकन किया। जिसमें सफाई एवं व्यवस्थाओं का अभाव देखते हुए उन्होंने नाराजगी जताई और पूरे बस स्टैण्ड परिसर में सफाई कराकर निर्मित दुकानों को आबंटन प्रक्रिया के माध्यम से आबंटित करने और बस स्टैण्ड के लॉज को भी आबंटित कराकर  संचालन प्रारम्भ करवाने को कहा। इसके अतिरिक्त नियमित पानी की व्यवस्था, सफाई हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए भी निर्देशित किया।

बांधा तालाब में गंदगी पर कलेक्टर ने जताया रोष, जल्द सफाई कराने दिए निर्देश

कलेक्टर ने नगर के मध्य स्थित बांधा के चारों ओर भ्रमण करते हुए सफाई की लचर व्यवस्था और हर तरफ अनचाहे पौधों के उगे होने पर रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द बांधा तालाब के चारों ओर के परिपथ की सफाई कराने के साथ झाड़ियों को साफ कर प्लांटेशन कराने और परिपथ में टूटे मार्गों एवं लाइटों का त्वरित रूप से मरम्मत करा कर परिपथ के पीछे के गेट को लगाने को कहा। उन्होंने बांधा तलाब के भीतर बनी चौपाटी की दुकानों को आबंटित कर उसे प्रारम्भ कराने के भी निर्देश दिए।

राम मंदिर तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द करें पूरा: कलेक्टर

कलेक्टर ने राम मंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु किये जा रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए वहां पौधारोपण के साथ लाइटों की व्यवस्था, लैंडस्केपिंग को अच्छी तरह कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने इसका कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।


नाहरपारा तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

कलेक्टर ने नगर में स्थित नाहरपारा के तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु नगर पालिका द्वारा निर्मित प्लान का अवलोकन करते हुए इसके सौंदर्यीकरण को आवश्यक बताया और कार्ययोजना में आवश्यक सुधार हेतु 07 दिनों में नई कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने और जल्द से जल्द काम प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी निकिता मरकाम, प्रभारी सीएमओ अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.