कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाण्डुका का किया औचक निरीक्षण

Updated on 15-01-2024 02:56 PM

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पांडुका के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अस्पताल के  ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, चिकित्सक कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष, पैथोलॉजी लैब, पुरुष एवं महिला वार्ड तथा प्रसूति कक्ष, एएनसी क्लीनिक को देखा। जिसमें दवा के रख-रखाव के बारे में जानकारी लेते हुए दवा के स्टॉक सहित अन्य सामग्रियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिलने पर कड़ी नराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल के व्यवस्थाओं में खामियां है उसे शीघ्र सुधारे और अस्पताल में नियमित रूप से साफ - सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ के कर्मचारियों को समय पर अस्पताल पहुंचने को कहा ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सके। कलेक्टर ने गर्भवती माताओं का संस्थागत प्रसव कराने के साथ इसका समुचित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक एवं चिकित्सकीय स्टाफ मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें। कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल में जो भी खामियां है उसे सुधार करें। उन्होंने जिले के सभी बीपीएम अपने ब्लॉक के सभी अस्पतालों का सतत् रूप से निरीक्षण करते रहे। जहां व्यवस्थाओं में कमी पायी जाती है उसे ठीक करने को कहा। इस अवसर पर डीपीएम सोनल ध्रुव उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.